Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Aksharam-2026 programme organised at Guru Jambheshwar University of Science and Technology
{"_id":"69d3544f04ebbca0b90aceda","slug":"video-aksharam-2026-programme-organised-at-guru-jambheshwar-university-of-science-and-technology-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अक्षरम-2026 कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अक्षरम-2026 कार्यक्रम का आयोजन
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘अक्षरम-2026’ के दूसरे दिन सेमिनार हॉल नं. 3 में आयोजित दूसरे सत्र ने पूरे महोत्सव को एक नई वैचारिक ऊंचाई प्रदान की। सिरसा से पहुंचे संत रघुबीर सिंह बाजवा ने कहा कि युवा यदि अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तो वह न केवल स्वयं सशक्त बनेगा, बल्कि राष्ट्र को भी सशक्त बनाएगा।
अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्यों की महत्ता को रेखांकित करते हुए उन्होंने जीवन में अनुशासन, सेवा और सकारात्मक सोच को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा जब विचार, संस्कृति और युवा ऊर्जा एक मंच पर मिलते हैं, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत नींव रखी जाती है।भारत की सांस्कृतिक और वैचारिक विरासत को समझने और उसे आगे बढ़ाने के लिए काम करना होगा।ज्ञान के साथ-साथ मूल्य, दृष्टिकोण और जिम्मेदारी का संतुलन ही उन्हें एक सशक्त नागरिक बना सकता है।
प्रो. कुलदीप चंद्र अग्निहोत्री ने इतिहास, राष्ट्रवाद और वैचारिक स्पष्टता पर अपने विचार रखते हुए कहा कि “जिस समाज को अपने इतिहास और पहचान का बोध नहीं होता, वह दीर्घकालिक विकास की दिशा में आगे नहीं बढ़ सकता। प्रो. कोशलेंद्र तिवारी ने कहा कि “शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि व्यक्ति को संवेदनशील, जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।