{"_id":"6a2f054ef56ddd19cc0f62b6","slug":"after-six-days-taps-in-the-citys-homes-spewed-contaminated-water-hisar-news-c-21-1-hsr1012-891158-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शहर में छह दिन बाद घरों में नलों ने उगला दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शहर में छह दिन बाद घरों में नलों ने उगला दूषित पानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हांसी। छह दिन पहले आए आंधी के बाद खरड़ रोड स्थित नए जलघर का ट्रांसफार्मर ठीक होने से जिस राहत की उम्मीद शहरवासी कर रहे थे लेकिन वह पानी आते ही लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई। पूरे 6 दिनों के लंबे इंतजार के बाद जब जलघर से पेयजल की सप्लाई शुरू हुई तो नलों से दूषित पानी देखकर नागरिकों के होश उड़ गए। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि छह दिन तक लाइन में पानी न आने के कारण यह समस्या आई है।
शहर के 60 प्रतिशत हिस्से की प्यास बुझाने वाले नए जलघर से दूषित पानी की सप्लाई होने के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाल सड़क, गोल कोठी, धोला कुआं, गोसाईं गेट क्षेत्र में शनिवार रात व रविवार सुबह सप्लाई आई। सप्लाई का पानी चलाते ही गंदा पानी नलों से आया।
लोगों का कहना है कि लगभग आधा घंटा तक पानी को लगातार बहाने के बाद ही जाकर कहीं थोड़ा बहुत साफ पानी नजर आता है लेकिन वह भी इस्तेमाल के लायक नहीं है। प्रभावित कॉलोनियों के लोगों का कहना है कि सप्लाई का यह पानी पीने योग्य तो बिल्कुल भी नहीं है, बल्कि इसकी दुर्गंध इतनी तेज है कि इसे बर्तनों और कपड़ों के लिए भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि लोगों को खाना बनाने और पीने की बात तो दूर, नहाने और हाथ धोने जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए भी बाजार से कैंपर और बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है।
शहरवासी बोले.....
छह दिन बाद शनिवार देर रात को पेयजल सप्लाई आई लेकिन उससे राहत मिलने की बजाय परेशानी बढ़ गई है। पानी बहुत गंदा था जिसकी वजह से पानी पीने लायक नहीं था। दीपक शर्मा, लाल सड़क।
सप्लाई आते ही नल चलाने पर पहले गंदे पानी की सप्लाई आती है। सप्लाई में पानी गंदा आता है। जिसे टंकी में भी नहीं भर सकते हैं। पानी को लेकर काफी परेशानी हो रही है।- गुलशन छाबड़ा, वार्ड 4।
पेयजल लाइन में गंदा पानी आने की काफी शिकायतें आई हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण लंबे समय तक पाइपलाइन में पानी नहीं आया। कई जगह पर सीवरेज लाइन व पेयजल लाइन साथ साथ हैं। कनेक्शन ढीले होने से सीवरेज लाइन का गंदा पानी पेयजल लाइन में आ जाता है। अब रेगुलर सप्लाई चलेगी तो यह समस्या नहीं आएगी।- संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग।