{"_id":"6a2f083a123fbd0ef40d159d","slug":"blo-at-your-doorstep-starting-today-83764-voters-to-be-verified-hisar-news-c-21-hsr1005-890771-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आज से बीएलओ आपके द्वार, 83,764 मतदाताओं का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आज से बीएलओ आपके द्वार, 83,764 मतदाताओं का होगा सत्यापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत सोमवार से बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। हिसार विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,86,415 मतदाता हैं, जिनमें से 1,02,651 मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है जबकि 83,764 मतदाताओं का सत्यापन और मैपिंग कार्य शेष है।
हिसार विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम ज्योति मित्तल ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बीएलओ को रविवार को रिलीव कर दिया गया है। वे 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए 1,200 से अधिक मतदाताओं वाले केंद्रों पर नए मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके तहत हिसार विधानसभा क्षेत्र में 24 नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। वर्तमान में 162 मतदान केंद्र हैं जिनकी संख्या बढ़कर 186 हो जाएगी।
एसडीएम ने बताया कि अभियान के तहत 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है। मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य 14 जुलाई तक पूरा होगा जबकि प्रारूप मतदाता सूची 21 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा 18 सितंबर तक उनका निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
ज्योति मित्तल ने कहा कि शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए राजनीतिक दलों, बीएलओ और आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है। यह अभियान मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण और पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।