सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Decision taken to form an 11-member committee at the Mahapanchayat.

Hisar News: महापंचायत में 11 सदस्यीय कमेटी गठित करने का फैसला

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 15 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Decision taken to form an 11-member committee at the Mahapanchayat.
हांसी में महापंचायत के दौरान उपस्थित लोग। 
विज्ञापन
हांसी। महाराजा अरूट द्वार को लेकर चल रहे विवाद के बीच रविवार को शहीद राव तुलाराम चौक पर हुई महापंचायत में 11 सदस्यीय कमेटी गठित करने का निर्णय किया गया। वहीं, निर्माणाधीन महाराजा अरूट द्वार का कार्य रोक दिया गया है।

महापंचायत में शहीद राजा राव तुलाराम के नाम पर द्वार के निर्माण की पुरजोर मांग उठाई गई। पूर्व सांसद डीपी यादव ने राव तुलाराम को देश का महान स्वतंत्रता सेनानी बताया। उन्होंने कहा कि उनका सम्मान पूरे देश का सम्मान है। पूर्व सांसद डीपी यादव ने विधायक विनोद भयाना से अपील की कि वे जनभावनाओं का सम्मान करते हुए ऐतिहासिक फैसला लें और स्वयं राव तुलाराम की प्रतिमा का अनावरण करें, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की भावनाओं और समाज की राय का सम्मान होना चाहिए। समाजसेवी नरेश यादव ने कहा कि राव तुलाराम द्वार की मांग पूरी तरह समाज की भावना से जुड़ी है। इसे राजनीति से जोड़ना गलत है। यादव समाज ने केवल अपने महापुरुष के सम्मान में मांग रखी है, किसी अन्य समाज या महापुरुष का विरोध नहीं किया। यादव और पंजाबी समाज के बीच भाईचारा हमेशा रहा है और आगे भी बना रहेगा।
विज्ञापन


सभा को उत्तर प्रदेश से युवा समाजसेवी गगन यादव, हिसार यादव सभा के प्रधान एडवोकेट चंद्रभान यादव, जिला पार्षद यादवेंद्र यादव, बिल्लू ढाणा, पूर्व सरपंच सुरेश कुमार, भीम सिंह रिटायर्ड एसडीओ, डीपी यादव, जमावड़ी सरपंच प्रतिनिधि सुमेर सिंह, हरेंद्र यादव, सुरजीत यादव, राहुल यादव सहित व अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

विधायक के प्रस्ताव पर बनी सहमति
सभा के दौरान विधायक विनोद भयाना का संदेश लेकर पहुंचे वेद नारंग ने बताया कि विधायक ने विवाद सुलझाने के लिए 11 सदस्यीय कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया है। विधायक ने कहा है कि दोनों पक्षों की कमेटी बातचीत कर आपसी सहमति से समाधान निकालेगी। यादव समाज ने विधायक के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। बैठक में तय हुआ कि प्रत्येक गांव से प्रतिनिधित्व लेकर 11 सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी। यह कमेटी जल्द ही विधायक विनोद भयाना से मिलकर समाज की भावनाएं और मांगें रखेगी। समाज ने कहा कि आगामी रणनीति कमेटी की वार्ता के बाद तय होगी। शहीद राजा राव तुलाराम चौक संघर्ष समिति की तरफ से पूर्व सरपंच रामस्वरूप यादव मिलकपुर ने अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed