फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agravanshi Mahila Samiti's Teej Festival on August 14

Hisar News: अग्रवंशी महिला समिति का तीज महोत्सव 14 अगस्त को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Agravanshi Mahila Samiti's Teej Festival on August 14
हिसार में 14 अगस्त को तीज महोत्सव की तैयारी करतीं अग्रवंशी महिला समिति की सदस्य।
हिसार। अग्रवंशी महिला समिति की बैठक शनिवार को अग्रसेन भवन में आयोजित हुई, जिसमें 14 अगस्त को होने वाले तीज महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों के गठन का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन


समिति की महासचिव कल्पना जैन ने बताया कि इस वर्ष तीज महोत्सव का आयोजन दिल्ली रोड स्थित मिड टाउन ग्रैंड होटल में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्यक्रम में सांस्कृतिक परंपराओं और आधुनिक प्रस्तुतियों का समावेश देखने को मिलेगा। विशेष बात यह रहेगी कि पूरा आयोजन भारतीय संस्कृति, पारंपरिक मूल्यों और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होगा।
विज्ञापन


महोत्सव में महिलाओं की भागीदारी और मनोरंजन के लिए तीज क्वीन प्रतियोगिता, सोलो व ग्रुप डांस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक खेल तथा अन्य विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए समिति सदस्यों के बीच विभिन्न जिम्मेदारियों का बंटवारा करने पर भी सहमति बनी। शहर की अधिक से अधिक अग्रवंशी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


समिति पदाधिकारियों ने सभी अग्रवंशी महिलाओं से तीज महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उनका कहना था कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक परंपराओं और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने का प्रभावी मंच बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed