फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Inspection drive conducted in hotels, dhabas and PGs

Hisar News: होटल, ढाबों और पीजी में चलाया जांच अभियान

Sun, 19 Jul 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 19 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Inspection drive conducted in hotels, dhabas and PGs
हांसी होटलों की छानबीन करते हुए पुलिसकर्मी। पुलिस
हांसी। जिले में अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने व बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। इसके तहत शनिवार को होटल, गेस्ट हाउस, लॉज, पीजी एवं प्रमुख ढाबों पर विशेष सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में ठहरे हुए व्यक्तियों का रिकॉर्ड, पहचान संबंधी दस्तावेज एवं रजिस्टर की जांच की। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि सभी आगंतुकों का विवरण नियमानुसार दर्ज किया जा रहा है या नहीं। जिन संचालकों की तरफ से रिकॉर्ड संधारण में लापरवाही बरती जा रही थी। उन्हें मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देकर भविष्य में नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने होटल, गेस्ट हाउस एवं पीजी संचालकों को निर्देश दिए कि बिना वैध पहचान पत्र किसी भी व्यक्ति को कमरा उपलब्ध न कराया जाए। प्रत्येक आगंतुक का रिकॉर्ड हरसमय पोर्टल पर समय-समय पर अपडेट किया जाए। इसके अतिरिक्त नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं पहचान संबंधी दस्तावेज सुरक्षित रखने के भी निर्देश दिए गए ताकि आवश्यकता पड़ने पर जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार (एसपी) ने कहा कि जिले में शांति, कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से होटल, गेस्ट हाउस, पीजी एवं अन्य सार्वजनिक ठहराव स्थलों पर सत्यापन और चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed