{"_id":"6a5bd4d0423ea4d42c0d2802","slug":"open-manholes-hinder-bus-repairs-hisar-news-c-21-hsr1020-912705-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बसों की मरम्मत में बाधा बना खुला मैनहोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बसों की मरम्मत में बाधा बना खुला मैनहोल
Sun, 19 Jul 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
हांसी बस स्टैंड की वर्कशॉप में रैंप के पास खुला पड़ा मैनहोल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। बस स्टैंड की कार्यशाला में रैंप के पास सीवन लाइन के मैनहोल का ढक्कन पिछले दो महीने से खुला पड़ा है। ऐसे में बसों की मरम्मत के कार्य में परेशानी आ रही है। तकनीकी जांच और मरम्मत के लिए बसों को हिसार भेजना पड़ रहा है जिससे समय और धन की बर्बादी के साथ बसों की उपलब्धता भी प्रभावित हो रही है।
वर्कशॉप में बसों के इंजन की तकनीकी खराबी की जांच, ब्रेक मरम्मत, वॉशिंग और अन्य कार्य करने में मैकेनिकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि मैनहोल का ढक्कन खुला होने से रैंप का उपयोग सही तरीके से नहीं हो पा रहा है।
मैकेनिक जयप्रकाश सहित अन्य कर्मचारियों ने बताया कि वर्कशॉप में तीन सीवरेज मैनहोल के ढक्कन टूटे हुए थे। दो ढक्कन लगा दिए गए लेकिन रैंप के पास स्थित मैनहोल को अब तक बंद नहीं किया गया है। इसके अलावा वर्कशॉप में लंबे समय से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या भी बनी हुई है।
विज्ञापन
खुले मैनहोल और सीवरेज ओवरफ्लो के कारण वर्कशॉप परिसर में गंदगी फैली हुई है। कर्मचारियों को अस्वच्छ माहौल में काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। बसों की मरम्मत प्रभावित होने से यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कर्मचारियों ने जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। सीवरेज से संबंधित कार्य जनस्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आता है।
::::::::::::
मैनहोल के ढक्कन के लिए ठेकेदार को कहा गया है। जल्दी ही इसे ठीक करवा दिया जाएगा।- सतबीर, टीएम, बस स्टैंड।