फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Politicians' photos in contaminated water; public anger soaring.

Hisar News: दूषित पानी में नेताओं की तस्वीेर...आक्रोश आसमां पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Politicians' photos in contaminated water; public anger soaring.
हिसार के 12 क्वार्टर रोड पर सीवरलाइन का गंदा पानी भरने पर रोष जताते लोग। अमर उजाला
हिसार। 12 क्वार्टर क्षेत्र में शनिवार को सीवर का पानी सड़कों पर भर जाने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज निवासियों ने मेयर प्रवीण पोपली और विधायक सावित्री जिंदल के फोटो व नाम वाले पोस्टर गंदे पानी में गाड़ दिए और वहीं कुर्सियां लगाकर जलधरना दिया। दुकानदारों ने बाजार बंद कर विरोध जताया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर वार्ड-5 के पार्षद भीम महाजन और वार्ड-8 के पार्षद रवि सैनी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से संपर्क कर सुपर सकर मशीन मंगवाई। मेयर प्रवीण पोपली भी मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सीवर का पानी निकाला जा सका।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र की सीवर लाइन करीब 40 वर्ष पुरानी हो चुकी है और आए दिन चोक हो जाती है। जर्जर लाइनें बैक मारने से सड़कों पर बार-बार गंदा पानी भर जाता है जिससे जनजीवन और कारोबार प्रभावित होता है। लोगों ने पुरानी सीवर लाइन बदलने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

आवागमन मुश्किल हो गया

सड़क पर गंदा पानी भरना रोज की समस्या बन गया है। आवागमन मुश्किल हो गया है और कारोबार प्रभावित होने से दुकानदार दुकानें बंद करने को मजबूर हैं। - गोपाल कृष्ण।

बारिश में जलभराव समझ आता है लेकिन बिना बारिश सड़कों पर सीवर का पानी भरना चिंता का विषय है। पानी में गड्ढे तक दिखाई नहीं देते। -आशीष जैन।

करीब चार दशक पुरानी सीवर लाइन अपनी मियाद पूरी कर चुकी है। कई बार मांग उठाने के बावजूद नई लाइन नहीं डाली गई। - राजेंद्र यादव।

सीवर चोक रहने से सड़कें टूट रही हैं। लगातार नमी के कारण मकानों में दरारें पड़ने लगी हैं और दीवारों का प्लास्टर व पेंट भी खराब हो रहा है। - ललित भाटिया।


-----------------

सीवर लाइन की सफाई के दौरान रात में कार्य करने के लिए लाइन में डाट लगाया गया था। इसी बीच एक कर्मचारी दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे समय पर डाट नहीं हटाया जा सका और पानी बैक मारने लगा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। विशेष मशीनें मंगवाकर डाट हटवाया गया और लाइन को दुरुस्त कर जलभराव की समस्या दूर कर दी गई।

- प्रवीण पोपली, मेयर, नगर निगम हिसार।

हिसार के 12 क्वार्टर रोड पर सीवरलाइन का गंदा पानी भरने पर रोष जताते लोग। अमर उजाला

हिसार के 12 क्वार्टर रोड पर सीवरलाइन का गंदा पानी भरने पर रोष जताते लोग। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed