{"_id":"6a173a6cfa55c0653607dae2","slug":"ai-subject-to-be-included-in-gjus-ma-english-course-hisar-news-c-21-hsr1020-879083-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू के एमए अंग्रेजी पाठ्यक्रम में शामिल होगा एआई विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू के एमए अंग्रेजी पाठ्यक्रम में शामिल होगा एआई विषय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के अंग्रेजी विभाग में सत्र 2026 से एमए अंग्रेजी पाठ्यक्रम में अंग्रेजी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विषय को शामिल किया जाएगा। यह दो क्रेडिट का ऐच्छिक पाठ्यक्रम होगा जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा, साहित्य और आधुनिक एआई तकनीकों के अंतर्संबंध से परिचित कराना है। विभाग में एमए अंग्रेजी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका सिंगला ने बताया कि पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को एआई, मशीन लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (एनएलपी), एआई चैटबॉट्स और लैंग्वेज मॉडल्स जैसी आधुनिक अवधारणाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम के तहत एआई आधारित लेखन उपकरण, अकादमिक लेखन, अनुवाद एवं संप्रेषण, रिसर्च असिस्टेंस, साहित्य समीक्षा और डिजिटल ह्यूमैनिटीज से जुड़े विषयों का अध्ययन कराया जाएगा।
विद्यार्थियों को विभिन्न एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि वे भाषा और साहित्य अध्ययन में आधुनिक तकनीकों का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकें। डॉ. प्रियंका सिंगला ने कहा कि यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करेगा और अंग्रेजी भाषा व साहित्य अध्ययन को तकनीकी रूप से अधिक समृद्ध बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
Trending Videos