{"_id":"6a17c71f4f16604dad0f7a58","slug":"orange-alert-issued-for-heatwave-in-haryana-maximum-temperature-recorded-at-46-6-c-rohtak-hottest-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट: अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड, रोहतक रहा सबसे गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट: अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड, रोहतक रहा सबसे गर्म
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 28 May 2026 10:09 AM IST
विज्ञापन
सार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पूरे उत्तर भारत में गर्म हवाओं और हीट वेव के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि रोहतक में 46.6 डिग्री, नारनौल में 45.5 और हिसार में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
भीषण गर्मी से बचने के लिए चेहरे को कपड़े से लपेटकर गुजरती युवती।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। बुधवार को हरियाणा के सभी 23 जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। रोहतक सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रोहतक के अलावा अंबाला, हिसार, महेंद्रगढ़ और सिरसा में लू का प्रकोप रहा।
मई के अंतिम सप्ताह में पूरा प्रदेश भीषण गर्मी से झुलस रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने 28 मई के लिए हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली क्षेत्र में प्रचंड गर्मी और हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 29 से 31 मई तक आंधी, तेज हवाएं, हल्की बारिश और बूंदाबांदी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पूरे उत्तर भारत में गर्म हवाओं और हीट वेव के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि रोहतक में 46.6 डिग्री, नारनौल में 45.5 और हिसार में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वीरवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान ऊंचा बना रहेगा।
Trending Videos
उन्होंने बताया कि 28 मई की शाम से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम में बदलाव आएगा। इसके प्रभाव से बादलों की आवाजाही, तेज हवाएं, आंधी-अंधड़, हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 30 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 28 से 31 मई के दौरान हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बीच-बीच में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के भी आसार हैं। मौसम का प्रभाव उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी जिलों में अधिक जबकि पश्चिमी हिस्सों में अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है।