Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Mahapanchayat held in Chanaud village, Hansi, over drinking water issue; sit-in protest continues for 13 days
{"_id":"6a17f4df36c5e5c6fd0a4a88","slug":"video-mahapanchayat-held-in-chanaud-village-hansi-over-drinking-water-issue-sit-in-protest-continues-for-13-days-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में गांव चानौत में पेयजल को लेकर महापंचायत, 13 दिन से चल रहा है धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में गांव चानौत में पेयजल को लेकर महापंचायत, 13 दिन से चल रहा है धरना
गांव चानौत में पीने के पानी की मांग को लेकर आयोजित महापंचायत शुरू हो गई है। महापंचायत का मुख्य उद्देश्य शहर के लिए जाने वाली भाखड़ा पेयजल लाइन से गांव को स्थायी रूप से पेयजल उपलब्ध करवाना है। महापंचायत में कांग्रेस, इनेलो, जजपा के स्थानीय नेता पहुंच चुके हैं। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला भी पहुंचे।
महापंचायत में आज आगे का निर्णय लिया जाएगा। गांव के पास से हांसी शहर के लिए भाखड़ा नहर जल परियोजना की पाइपलाइन गुजर रही है, लेकिन गांव को पानी इस पाइपलाइन नहीं मिल रहा है। इसी मांग को लेकर ग्रामीण पिछले 13 दिनों से पाइपलाइन का काम रुकवाकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव वर्षों से गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहा है। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। लोगों की एक ही मांग है कि जिस पाइपलाइन से हांसी शहर को पानी दिया जा रहा है, उसी परियोजना से चैनत गांव को भी पानी का कनेक्शन दिया जाए।
महापंचायत का उद्देश्य यह है जब तक गांव को पानी नहीं मिलेगा तब तक
धरना जारी रहेगा। धरने की कमेटी के सदस्य दो दिन पहले चंडीगढ़ में अधिकारियों और गांव के प्रतिनिधियों के बीच बैठक भी हुई थी। लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। गांव के लोगों ने साफ कहा कि जब तक पानी नहीं, तब तक समझौता नही और इसी के साथ वार्ता विफल घोषित कर दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।