{"_id":"6a17b9a8a7ff21317905a8d1","slug":"video-in-guru-har-sahai-the-mla-distributed-cheques-worth-rs26-lakh-to-various-panchayats-in-the-constituency-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुहरसहाए में विधायक ने हलके की अलग-अलग पंचायतों को 26 लाख रुपये के चेक बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुहरसहाए में विधायक ने हलके की अलग-अलग पंचायतों को 26 लाख रुपये के चेक बांटे
फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय के विधायक फौजा सिंह सरारी ने हलके के अलग-अलग गांवों में विकास कामों के लिए 26 लाख पचास हजार रुपये के चेक बांटे। विधायक ने बताया कि रंगला पंजाब स्कीम के तहत ग्राम पंचायत टाहली वाला, ग्राम पंचायत शाम सिंह वाला, ग्राम पंचायत चक हैराज बड़का, ग्राम पंचायत पिंड लालचियां, ग्राम पंचायत बस्ती दुल्ला सिंह वाला, ग्राम पंचायत चक कंदेशाह, ग्राम पंचायत चक माडी की ग्राम पंचायतों को ग्रांट दी गई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हमेशा लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार विकास कामों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के टैक्स का पैसा ग्रांट के रूप में गांवों के विकास कामों पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव विकास कार्य से वंचित नहीं रहेगा और विकास कार्य की गति को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।