फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Anger over closure of MIS portal of 23 schools

Hisar News: 23 स्कूलों के एमआईएस पोर्टल बंद करने पर रोष

Sun, 09 Aug 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 09 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Anger over closure of MIS portal of 23 schools
हांसी। विभिन्न मुद्दों को लेकर शनिवार को हांसी प्राइवेट स्कूल संघ की बैठक हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संरक्षक अनिल कुमार घरसा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्कूल संचालकों ने रोष जताते हुए बताया कि आरटीई (शिक्षा का अधिकार) की सीटें दर्शाने के बावजूद शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के 1063 विद्यालयों के पोर्टल बंद कर दिए गए हैं। इनमें हांसी जिले के 23 स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन

संघ के प्रधान रविंद्र अत्री ने कहा कि कई विद्यालयों के पास स्थायी मान्यता होने के बावजूद पोर्टल पर उन्हें गैर-मान्यता प्राप्त दिखाया गया है, जो न्यायसंगत नहीं है। संरक्षक अनिल कुमार घरसा ने हरियाणा शिक्षा विभाग से त्रुटियां दूर कर प्रदेशभर के सभी विद्यालयों के पोर्टल पूर्ण रूप से खोलने की मांग की।
विज्ञापन

संरक्षक सतीश वर्मा ने 134-ए और चिराग योजना की बकाया राशि तत्काल जारी करने की मांग उठाई। कोऑर्डिनेटर संदीप सांपला ने कहा कि पोर्टल बंद करने से पहले विभागीय अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर उनकी स्थिति और श्रेणी की पूरी जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव दिनेश कौशिक ने कहा कि विभाग की ओर से स्कूलों को आवश्यक सूचनाएं ई-मेल के माध्यम से नहीं दी जातीं। अधिकांश जानकारी सोशल मीडिया से मिलती है जिससे विद्यालय समय पर आवश्यक कार्य पूरा नहीं कर पाते।

सुभाष भानखड़ ने कहा कि पोर्टल बंद होने से प्रदेशभर के स्कूल संचालकों में भारी रोष है। रविंद्र अत्री ने बताया कि सोमवार को विधायक विनोद भयाना को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से वार्ता के लिए समय मांगा जाएगा।
इस अवसर पर राजबीर वर्मा, मनोज आहूजा, रामअवतार सिंह, स. हरिन्द्र पाल सिंह, संदीप दूहन उमरा, जितेन्द्र मान, देवेंद्र रावल और सतीश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed