{"_id":"6a77899d55570cdcde050465","slug":"waterlogging-from-the-sub-divisional-office-to-the-court-complex-hisar-news-c-21-hsr1020-926829-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: उपमंडल कार्यालय से कोर्ट परिसर तक भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: उपमंडल कार्यालय से कोर्ट परिसर तक भरा पानी
Sun, 09 Aug 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद कोर्ट व उपमंडल परिसर के आगे सड़क पर जमा बारिश का पानी। स्रोत : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद। क्षेत्र में शनिवार सुबह से शाम तक रुक-रुककर हुई बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर के अधिकांश हिस्सों में जलभराव हो गया। बिजली निगम के 132 केवी बिजलीघर परिसर में पानी घुसने से शहर की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। इससे लोगों को पेयजल आपूर्ति समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।
नारनौंद उपमंडल कार्यालय और कोर्ट परिसर समेत लगभग सभी सरकारी कार्यालयों के आसपास पानी जमा हो गया। कोर्ट कॉम्प्लेक्स में करीब डेढ़ से दो फीट पानी भरने से लोगों और कर्मचारियों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। उपमंडल कार्यालय में जलभराव से कामकाज प्रभावित रहा।
बुडाना रोड पर भी करीब दो फीट पानी भर गया दुकानदारों ने बताया कि हल्की बारिश में भी यहां जलभराव हो जाता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है तथा कई दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए। बारिश का पानी कई घरों में भी घुस गया जिससे लोगों को घरेलू सामान बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
नगर और आसपास के गांवों के निचले इलाकों में भी खेतों और गलियों में पानी भर गया। बिजली निगम के कर्मचारी स्थिति पर नजर बनाए रहे। लोगों ने कहा कि हर बारिश में जलभराव की समस्या सामने आती है लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन से जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और पानी की जल्द निकासी के उचित इंतजाम करने की मांग की।