फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   No decision on demands; strike extended until the 11th.

Hisar News: मांगों पर फैसला नहीं, 11 तक बढ़ाई हड़ताल

Sun, 09 Aug 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 09 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
No decision on demands; strike extended until the 11th.
हांसी। मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने के बाद नगर पालिका कर्मचारी संघ ने हड़ताल तीन दिन और बढ़ा दी है। कर्मचारी अब 9 से 11 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के कारण शहर के 10 वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और जगह-जगह कचरा जमा होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश के कारण कर्मचारियों ने धरना नगर परिषद कार्यालय के प्रथम तल स्थित हॉल में जारी रखा। नगर परिषद के करीब 146 कच्चे और पक्के सफाई कर्मचारियों के जिम्मे शहर के 10 वार्डों की सफाई व्यवस्था है। इन वार्डों में नियमित सफाई नहीं होने से कई स्थानों पर कचरा जमा हो गया है।
विज्ञापन

ठेकेदार के अधीन आने वाले अन्य 17 वार्डों में सफाई कार्य जारी है। शहर के सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा उठान नियमित रूप से किए जाने का दावा किया गया है। इसके बावजूद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर शहर की सफाई व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 मांगों पर सहमति के बावजूद अब तक कई लंबित :
नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के जिला प्रधान बलजीत सिंह ने बताया कि कर्मचारियों ने 6 अगस्त से हड़ताल शुरू की थी। उम्मीद थी कि 8 अगस्त तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कच्चे सफाई कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के समय सभी लाभ देना और सफाई कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देना उनकी प्रमुख मांगें हैं। कर्मचारियों की 17 मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन इनमें से कई मांगें अब तक लागू नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed