फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Railway Minister did not give a clear answer regarding the extension of the Purushottam Express to Hisar.

Hisar News: पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को हिसार तक विस्तार पर रेल मंत्री ने नहीं दिया स्पष्ट जवाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The Railway Minister did not give a clear answer regarding the extension of the Purushottam Express to Hisar.
हिसार के रेलवे स्टेशन का बोर्ड।
हिसार। सांसद जयप्रकाश ने पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को हिसार तक बढ़ाने और बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस को हिसार के रास्ते नई दिल्ली तक चलाने समेत शहर की रेल सेवाओं को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से लिखित सवाल पूछा। लोकसभा में दिए जवाब में मंत्री ने इन प्रस्तावों पर स्पष्ट हां या ना नहीं कहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हिसार से कुल 74 ट्रेन सेवाएं संचालित हो रही हैं। हिसार से देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों के लिए सीधी रेल सेवाएं उपलब्ध हैं। हिसार से अगरतला, गुवाहाटी, पटना और गोरखपुर जैसे महत्वपूर्ण गंतव्यों के लिए सीधी ट्रेनें चल रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 14619/20 अगरतला-कैंट-फिरोजपुर एक्सप्रेस और 12555/12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस हिसार को इन क्षेत्रों से जोड़ती हैं। इसके अलावा हिसार से बदरपुर, न्यू हाफलोंग, लुमडिंग, गोलपारा टाउन, न्यू बोंगाईगांव, न्यू जलपाईगुड़ी और बरौनी के लिए भी सीधी रेल कनेक्टिविटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद जयप्रकाश ने बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस को हिसार के रास्ते नई दिल्ली तक चलाने और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का हिसार तक विस्तार करने का प्रस्ताव रखा था। इस पर रेल मंत्री ने कहा कि ट्रेन सेवाओं का विस्तार एक सतत प्रक्रिया है। यह संबंधित रेल खंड की क्षमता, मार्ग की उपलब्धता और आवश्यक रोलिंग स्टॉक समेत कई कारकों पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed