फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mini Secretariat besieged; Rajgarh Road blocked.

Hisar News: लघु सचिवालय का घेराव, राजगढ़ रोड जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Mini Secretariat besieged; Rajgarh Road blocked.
सूर्य नगर जीवन हत्याकांड मामले में परिजनों ने राजगढ़ रोड पर लगाया जाम प्रदर्शन करते विभिन्न खाप - फोटो : 1
हिसार। सूर्य नगर निवासी डेयरी संचालक जीवन के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से खफा परिजनों, पंचग्रामी पंचायत और खाप पंचायतों ने शनिवार दोपहर लघु सचिवालय का घेराव किया। एसपी के मौके पर नहीं पहुंचने पर लोगों ने राजगढ़ रोड पर आधा घंटे जाम लगाया। दोपहर करीब ढाई बजे एसपी सिद्धांत जैन पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया पर लोग संतुष्ट नहीं हुए और लघु सचिवालय के सामने पक्का मोर्चा शुरू कर दिया। इसके चलते चौथे दिन भी शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शनिवार को दो दिन का अल्टीमेटम पूरा होते ही करीब एक बजे जीवन के परिजन, पंचग्रामी पंचायत, खाप पंचायतों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एचएयू के गेट नंबर चार पर एकत्रित हुए। यहां से सभी जुलूस निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और गेट के सामने धरने पर बैठ गए। कुंडू खाप के प्रधान जसबीर कुंडू ने कहा कि आरोपियों में एक बदमाश है। वह पहले भी हत्या कर चुका है। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेशाध्यक्ष दिलबाग हुड्डा ने कहा कि जीवन और उसकी बेटी को न्याय मिलना चाहिए। महिला जनवादी समिति की प्रदेशाध्यक्ष शकुंतला जाखड़ ने कहा कि छोटी-सी बात पर हत्या हो जाती है। लोगों का कानून व्यवस्था से भरोसा उठता जा रहा है। इस मामले में सभी आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होना शर्मनाक है। दलबीर किरमारा, अनिल बालक, बारूराम पाबड़ा और जिला पार्षद कर्मकेश, पूनिया और बिनेन खाप के प्रतिनिधियों ने एसपी से मौके पर आकर जवाब देने की मांग की। पुलिस की ओर से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया गया लेकिन मना कर दिया। इसके बाद एएसपी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। लोगों ने कहा कि वे अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं और एसपी को मौके पर आकर जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन

एसपी नहीं पहुंचे तो रोड पर लगाया जाम
एएसपी सुनील कुमार के जाने के बाद दोपहर करीब दो बजे कमेटी ने कहा कि पांच मिनट में एसपी मौके पर नहीं आए तो राजगढ़ रोड जाम कर दिया जाएगा। ढाई बजे तक एसपी के नहीं पहुंचने पर सभी लघु सचिवालय के सामने से उठकर राजगढ़ रोड पर आ गए और जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलने के पांच मिनट के भीतर एसपी सिद्धांत जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस मामले में 14-15 आरोपी हैं। इनमें से दो को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं और 12 आरोपियों के फोन ट्रेस पर लगाए गए हैं। अन्य राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया है। जीआरपी की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के जवाब से भी संतुष्ट नहीं हुए
खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि वे पुलिस की अब तक की कार्रवाई और एसपी के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। इसके बाद लघु सचिवालय के सामने पक्का मोर्चा लगाने का फैसला किया। परिजनों व उनके समर्थन में आए लोगों ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक मोर्चा जारी रहेगा। इस घोषणा के बाद करीब तीन बजे रोड जाम खोल दिया और लघु सचिवालय के सामने पक्का मोर्चा शुरू कर दिया।

खुले घूम रहे हैं पति की हत्या के आरोपी: रमन
जीवन की पत्नी रमन ने कहा कि उसके पति की निर्मम हत्या की गई। पुलिस सिर्फ दो आरोपियों को पकड़ सकी है। मुख्य आरोपी रमेश और अन्य खुले घूम रहे हैं। जीवन की बहन गीता ने कहा कि आरोपी ने पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो उसका भाई जिंदा होता।
अब तक हुआ घटनाक्रम
4 अगस्त: सुबह साढ़े चार बजे डेयरी संचालक जीवन की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या।
5 अगस्त: अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने जिंदल चौक पर दो घंटे जाम लगाया गया।
6 अगस्त: ड्यूटी मजिस्ट्रेट परिजनों को शव के अंतिम संस्कार के लिए मनाने पहुंचे लेकिन मना कर दिया।
7 अगस्त: परिजनों ने एसपी कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed