फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Body of mason found near Gorchhi after 48 hours

Hisar News: 48 घंटे बाद गोरछी के पास मिला राजमिस्त्री का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Body of mason found near Gorchhi after 48 hours
बालसमंद नहर में सर्च अ​भियान चलाती एसडीआरएफ की टीम।
हिसार। पटेल नगर निवासी 55 वर्षीय राजमिस्त्री अशोक कुमार का शव हादसे के करीब 48 घंटे बाद शनिवार दोपहर गोरछी गांव के पास नहर से मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी कर्मजीत ने बताया कि अशोक कुमार वीरवार शाम घर से निकला था। वह वेदा अस्पताल के पास पहुंचा और वहां एक चाय विक्रेता के पास अपने कपड़े, चप्पल और साइकिल रखकर नहर में नहाने के लिए उतर गया। काफी देर तक वापस नहीं आने पर चाय विक्रेता ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बाद उसने अशोक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की। शुक्रवार को अशोक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया, जो शाम सात बजे तक जारी रहा, लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार को दोबारा अभियान शुरू किया गया। दोपहर बाद करीब तीन बजे गोरछी के पास अशोक का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहाने के लिए गया था अशोक
थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर मिले कपड़े और चप्पल से प्रथम दृष्टया उसके नहाने के लिए नहर में उतरने की बात सामने आई है। अशोक को तैरना नहीं आता था और उसकी लंबाई भी कम थी। हालांकि अशोक के बेटे राजकुमार ने बताया कि उसके पिता पहले कभी नहर में नहाने नहीं गए थे। उसने बताया कि उसके पिता ने एक जगह काम किया था लेकिन संबंधित व्यक्ति ने उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया था। इस कारण वह परेशान रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed