फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman terrified after scuffle; gives up morning walk.

Hisar News: छीनाझपटी के बाद दहशत में महिला, सुबह की सैर छोड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Woman terrified after scuffle; gives up morning walk.
हिसार। मॉडल टाउन में मंगलवार सुबह हुई छीनाझपटी की वारदात के बाद डाबड़ा चौक निवासी महिला दहशत में है। उसने सुबह की सैर करना छोड़ दिया है। वहीं वारदात के पांच दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। महिला के गले में अब भी दर्द है।
विज्ञापन

महिला के पति सतबीर ने बताया कि उसकी पत्नी सीमा अभी तक वारदात से उबर नहीं पाई है। वह करीब ढाई साल से रोज सुबह सैर पर जाती थी, लेकिन घटना के बाद अकेले बाहर जाने से डर रही है। सतबीर ने बताया कि झपटमारों ने सोने के कुंडल छीनने के दौरान सीमा का गला दबा दिया था। कुंडल तुरंत निकल गए जिससे गला ज्यादा देर दबने से बड़ा हादसा होने से बच गया। इसके बाद से उसके गले में दर्द है और वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुई है।
विज्ञापन

यह था मामला
सीमा देवी मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मॉडल टाउन में चावला अस्पताल के पीछे स्थित पार्क में सैर करने गई थी। पार्क के पास पहुंचते ही पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने बाइक रोकी। एक युवक ने सीमा को गले से पकड़ लिया और उसके कानों से सोने के कुंडल छीनकर दोनों फरार हो गए। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है। सतबीर ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार मध्यमवर्गीय है और आज के समय में सोना खरीदना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed