{"_id":"6a77772e0bf1c0e7c10f9245","slug":"even-after-the-cms-announcement-neither-the-ccu-was-set-up-nor-the-mri-facility-provided-hisar-news-c-21-hsr1020-926827-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सीएम की घोषणा के बाद भी सीसीयू बनी न एमआरआई सुविधा मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सीएम की घोषणा के बाद भी सीसीयू बनी न एमआरआई सुविधा मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। फरवरी 2026 में पेश बजट में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओरघोषणा के बावजूद हिसार नागरिक अस्पताल में 30 जून तक शुरू होने वाली एमआरआई सुविधा अब तक मरीजों की पहुंच से दूर है। वहीं गंभीर मरीजों को राहत देने के लिए प्रस्तावित क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) और क्रिटिकल केयर ब्लॉक शुरू होने का इंतजार और लंबा होता जा रहा है।
विडंबना है कि हिसार-हांसी जिले की करीब 18 लाख आबादी के लिए आज तक किसी भी सरकारी अस्पताल में एमआरआई की सुविधा उपलब्ध नहीं है। मरीजों को जांच के लिए निजी अस्पतालों या लैब में 4 से 6 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
नागरिक अस्पताल में एमआरआई सुविधा शुरू करने की मांग पिछले 10 वर्षों से की जा रही है। करीब छह वर्ष पहले प्रदेश सरकार ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत यह सुविधा शुरू करने का फैसला लिया था लेकिन बाद में फाइल ठंडे बस्ते में चली गई। इस बार बजट में 30 जून तक सेवा शुरू करने की घोषणा से मरीजों को राहत की उम्मीद जगी थी। पीपीपी मॉडल पर सुविधा शुरू होने पर एमआरआई जांच करीब एक से दो हजार रुपये में होने की संभावना है।
विज्ञापन
गंभीर मरीजों को अग्रोहा या रोहतक करना पड़ता है रेफर :
हिसार जिले में अभी न ट्रामा सेंटर है और न ही सीसीयू। गंभीर मरीजों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज या रोहतक रेफर किया जाता है। कई परिजन मरीजों को दूर ले जाने के बजाय निजी अस्पतालों में भर्ती कराते हैं।
वर्जन...
क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए भवन की जरूरत है। नई भवन के लिए प्रयास जारी है। नागरिक अस्पताल के साथ लगते टीबी अस्पताल परिसर में यह ब्लॉक बनाएंगे। इसके लिए हमने मुख्यालय से अनुमति मांगी हुई है। जल्द ही इस पर काम शुरु होगा।- डॉ. सुभाष खतरेजा, डिप्टी सिविल सर्जन, हिसार
-- -- -- -- -- -- -- --
एमआरआई के लिए प्रदेश भर में एक एजेंसी पीपीपी मॉडल पर इसे संचालित करेगी। एजेंसी की टीम पिछले सप्ताह आई थी। मशीन लगाने के लिए अभी जगह तय नहीं हो सकी है। इस बारे में उच्च अधिकारियों से भी मार्गदर्शन मांगा गया है। -डॉ. प्रभु दयाल, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, नागरिक अस्पताल
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जानें...स्वास्थ्य सेवाओं का हाल :
- हांसी- हिसार जिले में चिकित्सकों के 177 पद स्वीकृत
-- नागरिक अस्पताल में स्टाफ नर्स के 90 पद स्वीकृत
- लैब टेक्निशियन के 14 पद स्वीकृत
-- एक्सरे, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध
-- नागरिक अस्पताल में चार वेंटीलेटर, निकू (एनआईसीयू) में दो वेंटीलेटर
-नागरिक अस्पताल में 22 एंबुलेंस
-- निक्कू, रिक्कू, पिक्कू में बेड व स्टाफ की संख्या 33 प्रतिशत खाली।
-निक्कू के मरीजों के लिए ही किचन सुविधा है।
- नागरिक अस्पताल में निजी कैंटीन ,जैनरिक दवाओं का स्टोर।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इन सुविधाओं की दरकार :
हांसी- हिसार जिले में 27 पीएचसी, 8 सीएचसी तथा 192 स्वास्थ्य केंद्र हैं। हिसार के नागरिक अस्पताल में आईसीयू की सुविधा नहीं है। अस्पताल में हृदय रोग और बर्न विशेषज्ञ भी उपलब्ध नहीं हैं। हिसार के अलावा जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है।