सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Attempted Wire Theft: Accused Flee, Leaving Tools Behind

Hisar News: तार चोरी का प्रयास, औजार छोड़कर भागे आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 06 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Attempted Wire Theft: Accused Flee, Leaving Tools Behind
विज्ञापन
नारनौंद। पेटवाड़ से नारनौंद होते हुए बीबीपुर की ओर जाने वाली 132 केवी हाईटेंशन लाइन पर रविवार रात करीब 12 बजे फिर से 6-7 टाॅवरों के तार काटकर गिरा दिए। घटना के दौरान पास में ही किसान सोनू लोहान अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। अचानक तार गिरने की आवाज सुनकर उन्होंने अन्य किसानों को बुलाया। कुछ ही देर में कई किसान मौके पर पहुंचे जिससे चोर औजार छोड़कर भाग गए। किसानों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
Trending Videos

राकेश लोहान, सोनू लोहान, पार्षद सोमबीर, मुकेश, संदीप पेटवाड़, कृष्ण कुमार, हरिओम और विजय ने बताया कि इससे पहले भी शुक्रवार रात लाइन से कंडक्टर चोरी हो चुके हैं। कटे हुए तार नीचे से गुजर रही 11,000 वोल्टेज की लाइन पर गिर गए। गनीमत रही कि उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी। रात करीब एक बजे बिजली चालू होने का शेड्यूल था लेकिन किसानों ने तुरंत बिजली निगम को सूचना दी जिससे संभावित स्पार्किंग और गेहूं की फसल में आग लगने जैसी बड़ी दुर्घटना टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने लाइन निर्माण में लापरवाही और निगम की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा नहीं मिलने के कारण पहले इस कार्य को रोका गया था।

दावा-निगम को 30-35 लाख रुपये का नुकसान
बिजली निगम जींद सर्कल के एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि तार चोरी और टूटने की घटनाओं में श्रमिकों की कमियों को ठीक किया गया। करीब सात किलोमीटर लंबा तार चोरी हुआ जिससे निगम को 30 से 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ। मामला नारनौंद पुलिस को सौंप दिया गया है। लाइन को 3-4 दिन में दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed