{"_id":"69d746c2d33645c943097290","slug":"video-sanitation-workers-extend-support-to-striking-fire-brigade-employees-in-hisar-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में फायर ब्रिगेड के हड़ताली कर्मचारियों का सफाई कर्मियों ने दिया साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में फायर ब्रिगेड के हड़ताली कर्मचारियों का सफाई कर्मियों ने दिया साथ
हरियाणा अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को वीरवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। हड़ताली कर्मचारियों ने जिला फायर ब्रिगेड मुख्य कार्यालय परिसर में धरना देकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रोडवेज से 41 चालक तथा होमगार्ड से 85 कर्मचारियों को तैनात किया है। आपात स्थिति को लेकर सभी फायर स्टेशन पर इन कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
अग्निशमन कर्मचारियों का साथ देने के लिए नगर पालिका कर्मचारी संघ, सर्व कर्मचारी संघ सहित अन्य संगठनों के सदस्य भी पहुंचे। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।कर्मचारी संघ जिला प्रधान अशोक सैनी ने कहा कि फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को न्याय नहीं मिला तो दूसरे विभागाें के कर्मचारी भी इसमें शामिल होंगे। आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। नगर पालिका कर्मचारी संघ ईकाई हिसार के प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू ने कहा कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों का निगम कर्मचारी हर स्तर पर साथ देंगे। इनकी जायज मांगों को सरकार जल्द से जल्द पूरा करे।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए दो फायर कर्मचारियों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। इस संबंध में सरकार के साथ दो दौर की बातचीत भी हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला ले सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।