{"_id":"69d6a806aeab792c9206a96d","slug":"hyc-jat-college-team-won-the-football-match-hisar-news-c-21-hsr1005-846026-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एचवाईसी जाट कॉलेज टीम ने जीता फुटबाल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एचवाईसी जाट कॉलेज टीम ने जीता फुटबाल मैच
विज्ञापन
सिटी फुटबाल लीग टीम हिसार के खिलाड़ी।
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा यंग क्लब एवं एकेडमी ऑफ ऑल स्पोर्ट्स सोसायटी की ओर से जाट कॉलेज में आयोजित सिटी फुटबाल लीग में एचवाईसी जाट कॉलेज टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को पहले मैच में मॉडर्न डिफेंस स्कूल की टीम को 2-0 से हराया।
आयोजन समिति के प्रवक्ता प्रवीण राजोरिया ने बताया कि लीग के अंडर-14 श्रेणी के दूसरे मैच में मॉडर्न स्कूल ने आर्मी स्कूल की टीम को 1-0 से हराया। वहीं, तीसरे मैच में एचवाईसी जाट कॉलेज की टीम ने आर्मी स्कूल को 3-1 से मात दी, जिससे टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कोच नवीन ने फुटबाल के पूर्व खिलाड़ी मदन सिंह राठौड़, डॉ. राकेश शर्मा, परीक्षित श्योकंद, सुरेश, परमवीर, सतीश, विक्रम श्योराण, संजीव, तमन और लोकेश शर्मा का स्वागत किया। मैच के दौरान राठौड़ ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए फुटबाल के कई महत्वपूर्ण गुर भी सिखाए।
Trending Videos