{"_id":"69dc90c74f682067bc09bf6d","slug":"video-firefighters-raised-slogans-demanding-their-demands-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: दमकल कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: दमकल कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर की नारेबाजी
हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के ने सोमवार को छठे दिन भी जारी रही। दमकल केंद्र के बाहर लीडिंग फायरमैन सुशील कुमार व जिला प्रधान राजेश महला की अध्यक्षता में धरना दिया।
हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के उप प्रधान जसवीर श्योकंद ने कहा कि फरीदाबाद स्थित कालका स्टील फैक्ट्री में 16 फरवरी को लगी आग को बुझाते समय दमकल विभाग के दो जवान रणवीर सिंह व भवी चन्द शर्मा झुलस गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सरकार ने अभी तक उनको शहीद का दर्जा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि यूनियन की मांग है कि उक्त दोनों कर्मचारियों को शहीद का दर्जा दिया जाए। उनके आश्रितों को एक करोड़ रुपये सहायता राशि व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी तक इन मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। सरकार मनमानी कर रही है और आंदोलन को लंबा खींचना चाहती है। जिला फायर ऑफिसर रहे दलवीर नैन ने कहा कि यूनियन की मांगें जायज हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गेहूं की फसल का सीजन चल रहा है। इसमें आगजनी की ज्यादा घटनाएं होती है। इसलिए सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को जल्दी से जल्दी पूरा करे ताकि यह हड़ताल खत्म हो सके। किसानों की फसल को बचाया सके। लीडिंग फायरमैन अमरदीप ने कहा कि फायर विभाग के कर्मचारियों को बिना प्रमोशन एसीपी का लाभ दिया जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए व ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी रद्द की जाए। फायरमैन कश्मीर ने कहा कि रेगुलर पे-रोल व कौशल के कर्मचारियों की मुख्य मांगों को पूरा किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।