{"_id":"69dcd4fa80070155ee0e4d95","slug":"video-iso-state-president-called-mp-jaiprakash-a-fraud-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: आईएसओ प्रदेशाध्यक्ष ने सांसद जयप्रकाश को बताया धोखेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: आईएसओ प्रदेशाध्यक्ष ने सांसद जयप्रकाश को बताया धोखेबाज
इनेलो छात्र संगठन आईएसओ प्रदेश अध्यक्ष साहिल दीप कस्वां ने सिरसा रोड स्थित पार्टी कार्यालय चौधरी देवीलाल सदन में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सांसद जयप्रकाश ने ताऊ देवीलाल के साथ विश्वासघात करके पार्टी छोड़ी थी। चौधरी बंसीलाल की हरियाणा विकास पार्टी में शामिल हुए वहां भी धोखा करके पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। 2014 के चुनाव में कांग्रेस के साथ भी गद्दारी की। बाद फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए।
सांसद जयप्रकाश ने पिछले दिनों सिरसा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला पर मनघड़ंत आरोप लगाए थे। अभय सिंह चौटाला का ये लेवल नहीं है जो जयप्रकाश जैसे इंसान का जवाब दें। हम पार्टी की तरफ से हम सांसद जयप्रकाश की बात का जवाब देना चाहते हैं। सांसद जयप्रकाश को पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने लोकसभा की टिकट देकर सांसद बनाया था। बाद में केंद्रीय मंत्री बना कर सम्मान दिया। जयप्रकाश ने ताऊ देवीलाल के साथ विश्वासघात करके पार्टी छोड़ी। वह चौधरी चौधरी बंसीलाल की हरियाणा विकास पार्टी में शामिल हुए। कुछ समय बाद में वहां धोखा करके पार्टी छोड़ गए। तीसरी पार्टी के तौर पर पर कांग्रेस में शामिल हुए। 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस के साथ भी गद्दारी करके पार्टी छोड़ी। निर्दलीय विधायक बन कर विधानसभा में पहुंचे। 2016 में जयप्रकाश ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मिलकर राज्यसभा चुनाव में स्याही कांड करवाया। जिसमें कांग्रेस के साथ धोखा कर इन लोगों ने राज्यसभा में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जिताया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।