सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Worker injured in silver bracelet dispute dies

Hisar News: चांदी कड़े के विवाद में घायल श्रमिक ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Worker injured in silver bracelet dispute dies
विज्ञापन
हिसार। शिव कॉलोनी में चांदी के कड़े को लेकर हुए विवाद में चाकू से हमले में घायल बबन ने मंगलवार रात को एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मूल रूप से औरंगाबाद (बिहार) जिले के गांव बेनिगंजर, हाल आबाद शिव कॉलोनी के चांदनी चौक निवासी बबन जिंदल फैक्टरी में श्रमिक था। एचटीएम थाना दो नामजदों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में हत्या की धारा भी जोड़ ली गई है।
Trending Videos

जांच अधिकारी सुभाष के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई ददनराम ने बताया था कि वह जिंदल चौक पर एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। रविवार रात करीब 8 बजे घर के बाहर गली में गांव रामसागर (औरंगाबाद) निवासी लक्ष्मण उर्फ कालू और गांव रुद निवासी मृत्युंजय उर्फ ननका ने उसके भाई बबन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। उसके भतीजे अरुण ने गंभीर रूप से घायल बबन को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां मंगलवार रात को उसकी मौत हाे गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था विवाद
ददनराम ने बताया कि 3-4 माह पहले लक्ष्मण ने बबन के लड़के मिथुन से चांदी का कड़ा लिया था। जब मिथुन ने अपना कड़ा वापस मांग तो उसे देने से मना कर दिया था। इसी बात पर मिथुन ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव बेनिगंजर में लक्ष्मण को चोटें मारी थीं। इसी रंजिश ने लक्ष्मण ने मृत्युंजय के साथ मिलकर बबन पर चाकू से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed