सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Balsamand Minor broke for the second time in two days.

Hisar News: दो दिन में दूसरी बार टूटी बालसमंद माइनर, तीन घंटे तक नहीं पहुंचे कर्मचारी

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 01 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Balsamand Minor broke for the second time in two days.
दो दिन में दूसरी बार टूटी बालसमंद माइनर। 
विज्ञापन
बालसमंद। क्षेत्र में नहर व्यवस्था की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। दो दिन के भीतर दूसरी बार बालसमंद माइनर टूटने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नहर टूटने के कारण टेल तक पानी नहीं पहुंच पाया जिससे फसल की बिजाई प्रभावित हो रही है।
Trending Videos

स्थानीय किसान कर्मवीर ने बताया कि नहर टूटने की सूचना संबंधित विभाग को तुरंत दे दी गई थी लेकिन करीब तीन घंटे तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। नहर शाम करीब चार बजे टूटी थी जबकि रात 10 बजे तक भी बंधाई का कार्य पूरा नहीं हो पाया था। देर रात तक कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण बार-बार नहर टूट रही है। बिजाई के इस अहम समय में पानी की कमी से फसल प्रभावित हो रही है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नहर की मजबूत मरम्मत करवाने और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed