{"_id":"69f794804bb4af140704c1fb","slug":"the-only-son-hanged-himself-at-home-hisar-news-c-21-hsr1005-862934-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: परिवार रिश्तेदारी में शोक जताने गया, इकलौते बेटे ने घर पर फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: परिवार रिश्तेदारी में शोक जताने गया, इकलौते बेटे ने घर पर फंदा लगा दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 04 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर की श्रीनगर कॉलोनी में युवक ने घर पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। युवक ने परिवार वालों का फोन नहीं उठाया तो उन्हें शक हुआ। घर आने पर घटना का पता चला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
श्रीनगर निवासी ड्राइवर राममेहर ने बताया कि मेरा बेटा अमन (24) शीट लगाने का काम करता था। हम मूल रूप से गांव कापड़ो के निवासी हैं और करीब दो साल से यहां रह रहे हैं। 28 अप्रैल को मेरे भाई का निधन हो गया था। इस कारण वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ वहां गया हुआ था। घर पर इकलौता बेटा अमन अकेला था।
शनिवार शाम को जब घर वालों ने अमन का फोन किया। काफी बार कॉल करने पर भी फोन नहीं हुआ तो किसी जानकार को घर भेजा। जब वह व्यक्ति घर गया तो अमन पंखे से फंदा पर लटका मिला। एचटीएम थाने से जांच अधिकारी पीएसआई संदीप ने बताया कि शव काफी सड़ चुका था। इस कारण यह स्पष्ट नहीं हो रहा कि उसने कब फंदा लगाया। परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान था। पिता राममेहर के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
Trending Videos