सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bolt AC-Inverter greedy person cheated of Rs 31 thousand

Hisar News: सस्ते एसी-इन्वर्टर का लालच देकर 31 हजार ठगे

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 03 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bolt AC-Inverter greedy person cheated of Rs 31 thousand
विज्ञापन
हिसार। इंस्टाग्राम पर सस्ते इलेक्ट्रॉनिक सामान का विज्ञापन देख आर्यनगर निवासी युवक साइबर ठगों के झांसे में आ गया। ठगों ने एसी और इन्वर्टर-बैटरी सस्ते में देने का लालच देकर युवक से 31 हजार रुपये ठग लिए।
Trending Videos

आजाद नगर थाने से जांच अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि एनसीसीआरपी पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयरिंग का काम करता है। 4 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर एसी, इन्वर्टर और बैटरी सस्ते में बेचने का विज्ञापन दिखा। लिंक क्लिक करते ही उसके मोबाइल नंबर पर कॉल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलर ने खुद को सुनील बताकर बिल सहित सस्ता सामान देने का झांसा दिया। इसके बाद व्हाट्सएप नंबर से एसी व बैटरी की फोटो भेजी गई। इन्वर्टर-बैटरी का रेट 16 हजार और एसी का 15 हजार बताया गया। आरोपी ने कहा कि सामान राजगढ़ चूरू से भेजा जाएगा लेकिन पहले भुगतान करना होगा। पीड़ित ने सामान पहुंचने पर नकद देने की बात कही तो आरोपी ने पहले पैसे भेजने पर जोर दिया। झांसे में लेकर आरोपी ने यूपीआई का स्कैनर भेजा। पीड़ित ने अपने यूपीआई से कुल 31 हजार रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed