सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   PNG connection will now be available for Rs 1,890

Hisar News: अब 1,890 रुपये में मिलेगा पीएनजी कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
PNG connection will now be available for Rs 1,890
विज्ञापन
हिसार। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर आई है। हरियाणा सिटी गैस (एचसीजी) कंपनी ने अब पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन की कीमत को घटा दिया है। अब उपभोक्ता केवल 1,890 रुपये में प्रीपेड पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन ले सकेंगे। पहले यह कनेक्शन 9,590 रुपये में उपलब्ध था।
Trending Videos

एचसीजी कंपनी के प्रतिनिधि विजय दलाल ने बताया कि नई योजना के तहत उपभोक्ताओं को 1,590 रुपये में प्रीपेड मीटर के साथ पीएनजी कनेक्शन मिलेगा। इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं को हर महीने 60 रुपये का मासिक शुल्क और 300 रुपये का प्रीपेड चार्ज देना होगा जो कि मीटर रिचार्ज के रूप में उपयोग होगा। 300 रुपये खत्म होने पर उपभोक्ताओं को रिचार्ज करवाना होगा। कुल मिलाकर 1,890 रुपये में उपभोक्ता को पीएनजी कनेक्शन मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुझान बढ़ा पीएनजी की ओर
वर्तमान में एलपीजी सिलिंडरों के दाम में वृद्धि के कारण, खासकर व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों और छोटे 5 किलो वाले सिलिंडरों के दाम में बढ़ोतरी हुई है जिससे लोग पीएनजी कनेक्शन की ओर रुझान बढ़ा रहे हैं। पहले एचसीजी कंपनी ने 9,590 रुपये में प्रीपेड मीटर का विकल्प दिया था जिसमें दो योजनाएं थीं। एक योजना में 1,590 रुपये की एकमुश्त राशि वसूलने के बाद 60 रुपये मासिक किराया देना होता था जबकि दूसरी योजना में 7,590 रुपये देने पर किराया नहीं लिया जाता था। अब कंपनी ने दोनों योजनाओं को बंद कर नई, सस्ती योजना पेश की है।
वहीं सेक्टर 9-11 निवासी नागरिक चेतना मंच के संचालक सुभाष चंद्र जैन ने आरोप लगाया कि कंपनी के कर्मचारियों का व्यवहार ठीक नहीं है। सुरक्षा राशि और प्रोसेसिंग शुल्क अधिक लिया जा रहा है और विरोध करने पर समस्याओं का समाधान करने के बजाय शुल्क लौटाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed