सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cleaning work begins for the stand for battery operCleaning work begins for the stand for battery operated e-city bus

Hisar News: बैटरी चालित ई-सिटी बस के लिए अड्डे के लिए सफाई कार्य शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Cleaning work begins for the stand for battery operCleaning work begins for the stand for battery operated e-city bus
विज्ञापन
हिसार। शहर के रोडवेज अड्डा परिसर में बैटरी चालित ई-सिटी बस के लिए अड्डे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए जेसीबी की सहायता से झाड़ियां हटाई जा रहीं हैं। यह कार्य एक साल में पूरा होने की उम्मीद है तभी यहां नए चार्जिंग प्वाइंट लग सकेंगे और बसों की संख्या बढ़ सकेगी।
Trending Videos

हिसार डिपो के पास करीब 250 सामान्य बसें उपलब्ध हैं। इसलिए इसे प्रदेश के सबसे बड़े डिपो में गिना जाता है। यहां मिलीं नौ पिंक बसों में से कई खराब हो चुकी हैं। पिछले साल से पांच ई-बसों का बेड़ा संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों की संख्या अधिक होने के कारण यहां यात्रियों का भारी दबाव रहता है। इन बसों में रोजाना करीब 10,000 यात्री रोडवेज आवाजाही करते हैं। यात्रियों को आरामदायक सफर की सुविधा देने के लिए जनवरी 2025 में 5 ई-बसों का संचालन शुरू किया गया था।
शहर में पिछले साल से गंगवा और तोशाम रोड पर बाईपास तक पांच ई-सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। इनके लिए वहां एकमात्र चार्जिंग प्वाइंट बनाया गया है जबकि हर बस को रोज दो बार चार्ज करना पड़ता है और इसमें करीब दो घंटे का समय लगता है।
स्थापना के समय शहर में 50 ई-बसों का अलग से डिपो बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। हरे रंग की यह वातानुकूलित बसें टेंपो के किराये 20 रुपये से पांच रुपये कम पर मात्र 15 किराये में सुविधाजनक सफर करवा रहीं हैं।
अधिकतर यात्रियों ने इन बसों को काफी सराहा है। हालांकि इनमें अन्य वातानुकूलित बसों की भांति किसी प्रकार का मुफ्त या रियायती यात्रा पास और स्टाफ के किराये में छूट जैसी सुविधा नहीं मिलती। इस सेवा के ड्यूटी निरीक्षक सुरेश स्याहड्वा ने बताया कि इन बसों का संचालन सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।

पिछले साल से शहर 5 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। अब इनकी संख्या 50 करने की योजना है। इनके लिए नौ चार्जिंग प्वाइंट और चाहिए। इसलिए पहले चरण में प्रस्तावित स्टेशन निर्माण स्थल को समतल करने के लिए जेसीबी लगाई गई है। वहां भवन बनने के बाद ही चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे और तभी ई-बसों की संख्या बढ़ सकेगी। - केशव, प्रभारी, सिटी बस सेवा, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed