{"_id":"69f79563e8bdb4805607bf1b","slug":"the-teachers-family-is-not-satisfied-with-the-polices-response-hisar-news-c-21-hsr1005-862987-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शिक्षिका के परिजन पुलिस के जवाब से संतुष्ट नहीं, आज एसपी से मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शिक्षिका के परिजन पुलिस के जवाब से संतुष्ट नहीं, आज एसपी से मिलेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शिक्षिका सोनिया हत्याकांड प्रकरण में परिजन सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेंगे। परिजनों के मुताबिक वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। यही नहीं आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में पूछने पर उन्हें उल्टे-सीधे जवाब मिल रहे हैं जिससे वे संतुष्ट नहीं हैं।
शिक्षिका के भाई सौरभ ने बताया कि पुलिस इस मामले में अभी तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जब इस बारे में पुलिस वालों से बातचीत की तो उनका जवाब आया कि कहीं झाड़ियों में छिप गया है। पुलिस प्रशासन से इस तरह के जवाब की उम्मीद नहीं की जाती। अब सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर इंसाफ की गुहार लगाएंगे।
साढ़े 3 बजे सातरोड के पास मिली आरोपी सौरभ की आखिरी लोकेशन
सौरभ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार मेरी बहन घर पर करीब 2 बजे आती दिखाई दे रही है जबकि आरोपी जीजा दोपहर बाद 3 बजे घर से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि दोपहर बाद साढ़े 3 बजे सातरोड में उसकी आखिरी लोकेशन मिली है। सौरभ ने बताया कि बहन की मौत के बाद से मेरी भांजी मिसिका बार-बार मां के बारे में पूछ रही है। अब उसे क्या बताए कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही। अब बिना मां के बेटी कैसे रहेगी।
सोनिया के ससुराल वालों की ये है प्राॅपर्टी
सौरभ ने बताया कि उनकी सेक्टर 13 में दो दुकानें हैं जो उसके जेठ के नाम पर है। सेक्टर 13 का मकान उसकी सास के नाम पर है। बरवाला में 9 एकड़ जमीन है जो जीजा, सास व जेठ के नाम पर है। सेक्टर 9-11 का प्लॉट जेठानी और सेक्टर 1-4 का प्लॉट जीजा के नाम पर है। सोनिया के ससुर हैफेड में कार्यरत थे। शादी के दो साल बाद उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। जिस समय शादी हुई थी वह कहते थे कि सोनिया को सरकारी नौकरी पर लगवाऊंगा। पुलिस प्रवक्ता मदन लाल ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। रविवार को गठित की गईं तीनों टीमों ने कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
Trending Videos