सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Beaten the bus driver, also threatened... I am the minister's man, I will get him removed from the job.

Hisar News: बस चालक को पीटा, धमकी भी दी...मंत्री का आदमी हूं नौकरी से हटवा दूंगा

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 09 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Beaten the bus driver, also threatened... I am the minister's man, I will get him removed from the job.
घटना के दौरान फटी बस चालक की शर्ट।
विज्ञापन

Trending Videos
हिसार। बस स्टैंड के पास एक बार के सामने बस ना रोकने पर एक यात्री ने रोडवेज बस चालक की धुनाई कर डाली। आरोपी ने चालक के कपड़े भी फाड़ दिए। धमकी भी दी कि मैं मंत्री का आदमी हूं नौकरी से हटवा दूंगा। यात्रियों की मदद से आरोपी को बस स्टैंड पुलिस चौकी ले जाया गया। आरोपी की करतूत मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चौकी में कर्मचारी न होने पर उसे छोड़ दिया। घटना शुक्रवार की है। मामले की शिकायत रोडवेज महाप्रबंधक (जीएम) और शहर थाना पुलिस से की गई।
गांव मसूदपुर निवासी चालक बलजीत ने बताया कि 6 फरवरी को सुबह वह डाटा गांव से बस को हिसार लेकर आ रहा था । मिर्जापुर चौक पर बस में एक यात्री चढ़ा। हिसार पहुंचते ही पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास छात्र-छात्राओं व स्टाफ को उतारा और फिर नागरिक अस्पताल के पास एक मरीज को उतारने के लिए थोड़ी देर बस रोक दी। इसी दौरान उस यात्री ने बस को बार-बार रोके जाने पर नाराजगी जताई। आरोपी ने बार के पास बस रोकने के लिए कहा। चालक ने कहा कि यहां बस रोकने पर जाम लग जाएगा। थोड़ा आगे रोक दूंगा। इतना सुनते ही वह तैश में आ गया और चालक की गिरेबान पकड़कर उसे पीटने लगा। बस चालक का कहना है आरोपी उस पर फिर हमला कर सकता है। शहर थाना पुलिस के जांच अधिकारी नवीन ने बताया कि शिकायत मिली है। आरोपी की पहचान के लिए प्रयास जारी है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed