सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Car carrying family returning from wedding crashes into tree; youth dies, 7 injured.

Hisar News: शादी से लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत, 7 घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 24 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Car carrying family returning from wedding crashes into tree; youth dies, 7 injured.
विज्ञापन
डिंग मंडी। डिंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुकड़थाना के पास सोमवार शाम साढ़े 7 बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार वर्षीय बच्ची सहित 7 लोग घायल हो गए। हादसे के समस परिवार रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था।

डिंग थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि शिकायत में तैरकांवाली निवासी विक्रम कुमार ने बताया कि उसके ताऊ का बेटा कुलदीप पिछले कुछ वर्षों से फतेहाबाद के गांव दादूपुर में रह रहा था। कुलदीप अपने साले हिसार निवासी मुकेश, अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव कुकड़थाना में एक शादी में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन पकड़ने की जल्दी में थम गईं सांसें
समारोह के बाद पूरा परिवार कार में सवार होकर दादूपुर लौट रहा था। कार मुकेश चला रहा था जिसे रात को ही हिसार जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी। इस दौरान सड़क पर अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में मुकेश कार से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे में मुकेश (32) की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी प्रीति (25), बेटी रिजुल (10), बेटा संगम (6), सास सुलोचना (65), वंदना (30), वीणा (4) और कुलदीप (27) घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत डायल-112 पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार चार वर्षीय वीणा और वंदना की हालत गंभीर होने पर एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

डिंग थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार रफ्तार अधिक होने के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई थी। पुलिस ने मुकेश के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed