सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chanaut T-dispute: SP says protest committee misled villagers; DC says government is ready to supply water.

चानौत टी-विवाद : एसपी बोले-धरना कमेटी ने किया ग्रामीणों का गुमराह, डीसी बोले-सरकार पानी देने को तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 24 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Chanaut T-dispute: SP says protest committee misled villagers; DC says government is ready to supply water.
हांसी में प्रेसवार्ता करते एसपी विनोद कुमार।
विज्ञापन
हांसी। चानौत गांव में शहर के लिए बिछाई जा रही भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन में लगाए गए टी-कनेक्शन को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। टी-कनेक्शन हटाने के बाद एसपी ने कहा कि धरना कमेटी ने ही ग्रामीणों को गुमराह किया हुआ है। वहीं डीसी ने कहा कि सरकार अभी भी बातचीत के लिए तैयार है। ग्रामीण आएं व बैठकर इसका हल निकालें।

मंगलवार को इस मामले में छह नामजद लोगों सहित 1500 लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास सहित 11 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रेस वार्ता करते हुए एसपी विनोद कुमार ने कहा कि गांव में कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, इस कारण धरना समाप्त नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनूप चानौत, पूर्व सरपंच सत्यवान, हिमांशु ने गांव वालों का ब्रेन वॉश किया हुआ है। इन्होंने अपने स्तर पर टी लगवाई थी। इसके लिए प्रशासन ने कोई अनुमति नहीं दी थी। ग्रामीण भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन में ही टी लगाने की जिद पर अड़े हुए थे। हल्का पुलिस बल प्रयोग कर व आंसू गैस के गोले छोड़ कर टी-कनेक्शन वापस निकाल ली है। इस दौरान पत्थरबाजी में दो पुलिसकर्मी घायल हुए।
विज्ञापन


सरकार का प्रतिनिधि आता तो हमें जानकारी होती
एसपी विनोद कुमार ने कहा कि टी-कनेक्शन कहां से लाए, कौन शामिल है, इसकी जांच करवाएंगे। अगर सरकार का कोई प्रतिनिधि आता तो हमें पता होता। गांव में शरारती तत्व हैं, उन्होंने हमें अनशन पर बैठे बुजुर्गों के उपचार के लिए नहीं जाने दिया था। कमेटी ही ग्रामीणों को भड़का कर माहौल खराब कर रहे हैं। हमारे पास वीडियो है, उसके हिसाब से गिरफ्तारी करेंगे। जो लोग आपको बरगला रहे हैं, उनकी बातों में न आएं। पुलिस प्रशासन का गांव से कोई विवाद नहीं है। गांव के लिए पानी की लाइन बिछाई जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रात में कार्रवाई की।

गांव वालों से अपील, बैठकर करते हैं बात : डीसी
टी-कनेक्शन अवैध थी, इसके लिए प्रशासन वहां गया और टी उखाड़ ली है। सभी प्रॉटोकॉल पूरे किए हैं। किसी भी ग्रामीण को चोट लगने की अभी तक जानकारी नहीं है। गांव वालों को समझाया कि टी-कनेक्शन अवैध है, इसमें उन्होंने कुछ सहयोग किया। फिर से मेरी गांव वालों को अपील है कि आइए बैठकर बात करते हैं, सरकार गांव को पानी देने के लिए तैयार है। सरकारी किसी प्रकार का टकराव नहीं चाहती है। गांव के जो भी मुद्दे हैं, उन पर सरकार बात करने के लिए तैयार है। - राहुल नरवाल, डीसी।


फिलहाल स्टैंडबाय पर है पुलिस
कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिसबल के लिए जींद व हिसार से पुलिसकर्मी और इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) को भी बुलाया गया है। जींद व हिसार के पुलिसकर्मियों को देर रात को वापस भेजा। बाकी अभी अतिरिक्त पुलिसकर्मी को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

यह बोले शिकायत में एक्सईएन

शिकायत में जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईन संजीव त्यागी ने बताया कि अमृत योजना के तहत हांसी शहर को पानी देने के लिए भाखडा नहर से सरकार की तरफ से 900 एमएम साइज की डीआई पाइपलाइन पानी के लिए बिछाई जा रही थी। जो हांसी शहर से गांव चानौत खरकडी मोड तक दबाई जा चुकी है। जो गांव के लोगों ने अवैध टी-कनेक्शन खरकडी मोड चानौत में 20 जून को विभाग की अनुमति के बिना लगाई थी। इसको हटाने के लिए डीसी के आदेशानुसार उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। सोमवार रात को डीसी राहुल नरवाल, एसपी विनोद कुमार, एसडीएम राजेश कोथ व विकास यादव व पुलिस बल के साथ हांसी के गांव चानौत खरकडी मोड पर अवैध टी-कनेक्शन हटाने के लिए गए थे। इस दौरान पत्थर लगने से ईएएसआइ प्रीतम सिंह व एचसी वजीर सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने गांव की मौजूदा सरपंच सरस्वती, सरपंच प्रतिनिधि हिमांशु, पूर्व सरपंच सत्यवान, अनूप कुमार चानौत व उसकी पत्नी विशाखा, हिसार के 12 क्वार्टर निवासी सुधीर सहित 1500 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed