Haryana: कॉलेजों में रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर, प्रदेश के 6 कॉलेजों में नए कोर्स; 21 कॉलेजों में जुड़े नए वि
उच्चतर शिक्षा विभाग ने अपने आदेशों में स्पष्ट किया है कि जिन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की संख्या 20 से कम रहेगी, उन्हें संबंधित विश्वविद्यालय की अनुमति के बाद बंद किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 6 सरकारी कॉलेजों में नए कोर्स शुरू करने तथा 21 कॉलेजों में नए विषय जोड़ने की घोषणा की है। इन सभी कोर्सेज और विषयों में दाखिले शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू होंगे। विद्यार्थी 30 जून तक इन कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा विभिन्न जिलों के कॉलेजों में नए स्नातक एवं स्नातकोत्तर कोर्स तथा कुछ कॉलेजों में नए विषय जोड़ने संबंधी आदेश 19 जून को जारी किए गए हैं। आदेशों के तहत भिवानी, झज्जर, पंचकूला और सोनीपत के सरकारी कॉलेजों में नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। इनमें एमएससी के साथ-साथ बीएससी ऑनर्स और व्यावसायिक पाठ्यक्रम शामिल हैं।
सबसे अधिक चार नए कोर्स पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित सरकारी कॉलेज को दिए गए हैं, जहां चार नए ऑनर्स कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। प्रत्येक कोर्स में 80-80 सीटें निर्धारित की गई हैं। विभाग का कहना है कि विद्यार्थियों की मांग और रोजगारोन्मुखी शिक्षा को ध्यान में रखते हुए ये नए कोर्स और विषय जोड़े गए हैं।
इसके अलावा करनाल और सोनीपत के दो कॉलेजों में नए विषयों को भी मंजूरी दी गई है। वहीं पूर्व में जारी आदेशों में संशोधन करते हुए कई कॉलेजों में बीएससी फिजिकल साइंस में इलेक्ट्रॉनिक्स विषय शामिल किया गया है। हिसार और करनाल के दो कॉलेजों में बायोटेक्नोलॉजी विषय को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।
20 से कम दाखिले होने पर बंद हो सकते हैं नए कोर्स
उच्चतर शिक्षा विभाग ने अपने आदेशों में स्पष्ट किया है कि जिन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की संख्या 20 से कम रहेगी, उन्हें संबंधित विश्वविद्यालय की अनुमति के बाद बंद किया जा सकता है। साथ ही कॉलेजों को एआईसीटीई, विश्वविद्यालय तथा अन्य सक्षम प्राधिकरणों से आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विभाग सितंबर 2026 में दाखिलों की स्थिति के आधार पर इन नए कार्यक्रमों और विषयों की समीक्षा करेगा। नए कोर्स शुरू होने से अब प्रदेश के युवाओं को अपने ही जिलों में उच्च शिक्षा के बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे।
प्रदेश के इन कॉलेजों में शुरू होंगे नए कोर्स
- गवर्नमेंट कॉलेज लोहारू (भिवानी) एमएससी केमिस्ट्री 40
- जीसीडब्ल्यू बेहल (भिवानी) एमएससी मैथमेटिक्स 40
- गवर्नमेंट कॉलेज दुबलधन (झज्जर) बीएससी फिजिकल साइंस 40
- गवर्नमेंट कॉलेज बादली (झज्जर) रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस 40
- गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-1 पंचकूला बीए इंग्लिश (ऑनर्स) 80
- गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-1 पंचकूला बीए ज्योग्राफी (ऑनर्स) 80
- गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-1 पंचकूला बीए एप्लाइड साइकोलॉजी (ऑनर्स) 80
- गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-1 पंचकूला बीएससी फिजिक्स (ऑनर्स) 80
- जीसीडब्ल्यू गोहाना (सोनीपत) पीजीडीसीए 40
- जीसीडब्ल्यू गोहाना (सोनीपत) एमएससी केमिस्ट्री 40
इन कॉलेजों में स्नातक स्तर पर जुड़े नए विषय
- जीसीडब्ल्यू पाढ़ा करनाल संस्कृत
- राजकीय कन्या महाविद्यालय, खरखौदा सोनीपत मनोविज्ञान
बीएससी फिजिकल साइंस में इलेक्ट्रॉनिक्स विषय को मंजूरी
गवर्नमेंट कॉलेज (जीसी) अंबाला कैंट, जीसी भिवानी, जीसी फरीदाबाद, डीजीसी गुरुग्राम, जीसी हिसार, जीसी जींद, जीसी झज्जर, जीसी कैथल, जीसी करनाल, जीसी नारनौल, जीसी सेक्टर-1 पंचकूला, एनआरएस जीसी रोहतक तथा जीएनसी सिरसा में बीएससी फिजिकल साइंस के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स विषय को मंजूरी दी गई है।
इसके अलावा जीसी आदमपुर (हिसार) और जीसी मटक माजरी (करनाल) में बायोटेक्नोलॉजी तथा जीसी तिगांव और जीसी खेड़ी गुजरान (फरीदाबाद) में बीएससी लाइफ साइंस के साथ बायोटेक्नोलॉजी संबंधी संयोजन को स्वीकृति दी गई है।
डॉ. भीम राव अंबेडकर राजकीय कॉलेज में बीएएससी मेजर इन केमिस्ट्री और बीएससी मेजर इन फिजिक्स को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। इन दोनों कोर्स में 40-40 सीटें निर्धारित हैं। अब बीएससी फिजिकल साइंस में इलेक्ट्रॉनिक्स विषय भी जोड़ा गया है।
अधिकारी के अनुसार
डॉ. मनोज भांबू, जिला नोडल अधिकारी, उच्चतर शिक्षा विभाग, कैथल ने कहा कि प्रदेश के कई कॉलेजों को नए कोर्स और विषयों की सौगात मिली है, जो युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। उन्होंने कहा कि युवाओं को इन कोर्सेज में अधिक से अधिक आवेदन करना चाहिए। कैथल जिले को भी इस सत्र में दो नए कोर्स और एक नया विषय प्राप्त हुआ है।