{"_id":"69d3e9f6b677e66fc106ee18","slug":"chances-of-light-rain-and-hailstorm-with-wind-for-two-days-orange-alert-issued-for-17-districts-yellow-alert-for-5-districts-hisar-news-c-21-hsr1020-844537-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दो दिन आंधी के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि के आसार, 17 जिलाें के लिए ओरेंज, 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दो दिन आंधी के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि के आसार, 17 जिलाें के लिए ओरेंज, 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश के मौसम में मंगलवार से बदलाव आएगा। सोमवार रात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद 17 जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर अगले दो दिन हवा के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट और 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में मध्य श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी पाकिस्तान पर पहुंच गया है। इसके प्रभाव से मैदानी राज्यों, विशेषकर हरियाणा में हवाओं की दिशा में बदलाव और वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है। बादलों की आवाजाही भी देखी जा रही है। सोमवार रात तक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों तक पहुंच जाएगा।
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी-दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, जींद, कैथल, रोहतक और झज्जर जिलों में 7-8 अप्रैल को 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के आसार हैं। उत्तरी जिलों में 9 अप्रैल को भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।
9-10 को तापमान में आएगी गिरावट :
9-10 अप्रैल के दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट रहेगी। नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 11 अप्रैल को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय होने से पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं के प्रभाव से मैदानी राज्यों, विशेषकर हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में तापमान बढ़ सकता है।
Trending Videos