सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CIA nabs drug smuggler along with car, seizes 10.25 grams of heroin

Hisar News: सीआईए ने कार समेत नशा तस्कर पकड़ा, 10.25 ग्राम हेरोइन बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
CIA nabs drug smuggler along with car, seizes 10.25 grams of heroin
विज्ञापन
हिसार। सीआईए बरवाला टीम ने वीरवार को बगला मोड़ दिल्ली-सिरसा हाईवे पर कार्रवाई करते हुए पीरांवाली निवासी अजय को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम 250 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) और एक कार बरामद की है।
Trending Videos

सीआईए प्रभारी पीएसआई प्रदीप ने बताया कि एएसआई सूरजमल पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। सूचना मिलने पर टीम बगला मोड़ पहुंची जहां सफेद रंग की बलेनो कार के पास खड़ा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed