{"_id":"6a0f54f32e6554b33e0dbc25","slug":"fire-brigade-vehicle-hits-two-vehicles-fortuner-climbs-over-divider-hisar-news-c-21-hsr1005-875138-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दमकल विभाग की गाड़ी ने दो वाहनों को मारी टक्कर, फॉर्च्यूनर डिवाइडर पर चढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दमकल विभाग की गाड़ी ने दो वाहनों को मारी टक्कर, फॉर्च्यूनर डिवाइडर पर चढ़ी
विज्ञापन
बस स्टैंड के पास टक्कर लगने के बाद डिवाइडर पर चढ़ी का को क्रेन से उतारते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। शहर के बस स्टैंड के पास वीरवार को दमकल विभाग की गाड़ी ने दो वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि किसी भी वाहन सवार को चोट नहीं आई। हादसे के बाद काफी देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।
जानकारी के अनुसार दमकल विभाग की गाड़ी वीरवार सुबह उपायुक्त कार्यालय से बरवाला रोड स्थित दमकल कार्यालय जा रही थी। करीब 12 बजे बस स्टैंड के पास पहुंचते ही गाड़ी के ब्रेक नहीं लगे और वह आगे चल रही फॉर्च्यूनर व एक अन्य वाहन से टकरा गई। टक्कर लगते ही फॉर्च्यूनर ग्रिल तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई।
हादसे के बाद दमकल विभाग ने क्रेन की मदद से फॉर्च्यूनर को डिवाइडर से नीचे उतरवाया। इस दौरान बस स्टैंड क्षेत्र में करीब आधे-पौने घंटे तक जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
दोनों पक्षों को थाने में बुलाया
सिटी थाना प्रभारी अमित कुंडू ने बताया कि वाहन चालक की शिकायत मिली है। मामले में शुक्रवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।
-- -- -- -
गाड़ी चालक के अनुसार ब्रेक न लगने से हादसा हुआ। राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई।
- साहिल, सब ऑफिसर, दमकल विभाग।
Trending Videos