{"_id":"6a0f5ada506c6ccff808569a","slug":"cleaning-of-storm-drains-will-be-completed-by-may-30-and-gt-by-june-30-hisar-news-c-21-hsr1020-874675-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 30 मई तक बरसाती नालों और 30 जून तक जीटी की सफाई पूरी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 30 मई तक बरसाती नालों और 30 जून तक जीटी की सफाई पूरी होगी
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से बरसाती पानी निकासी के लिए डाली जा रही पाइप लाइन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। मानसून से पहले शहर में जलभराव रोकने के लिए नगर निगम, एचएसवीपी और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने संयुक्त कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत 30 मई तक सभी बरसाती नालों और 30 जून तक शहर के सभी जीटी (पानी निकासी के लिए लगाई जाली) की सफाई पूरी की जाएगी। साथ ही नई बरसाती लाइनों का संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।
अधिकारियों की संयुक्त बैठक में साउथ बाईपास पर ड्रेनेज क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पाइप डालने पर भी सहमति बनी। एक्सईएन जयबीर डूडी ने बताया कि अर्बन एस्टेट-2 में करीब 13 किलोमीटर लंबी स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मानसून से पहले सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाएं, ताकि शहर में कहीं भी जलभराव न हो।
एचएसवीपी एयरपोर्ट चौक स्थित बरसाती डिस्पोजल पर फ्लोमीटर लगाएगा और ड्रेन को बरवाला चुंगी तक जनस्वास्थ्य विभाग की लाइन से जोड़ेगा। इसके अलावा सुलूस गेट लगाने, बरवाला चुंगी से भैंस अनुसंधान केंद्र तक छह किलोमीटर ड्रेनेज सफाई, एयरपोर्ट चौक से सेक्टर 1 से 4 तक बरसाती पाइपलाइन और सेक्टर 13, 14, 16-17 व अर्बन एस्टेट की सीवरेज लाइनों की सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग लाहौरिया चौक से ऑटो मार्केट होते हुए जीजेयू ड्रेन तक 1400 एमएम आरसीसी पाइपलाइन डालेगा। वहीं, महाबीर कॉलोनी की बरसाती लाइन को पुरानी सब्जी मंडी चौक से जलेबी चौक तक विस्तारित किया जाएगा।

Trending Videos