{"_id":"69b6fc907e0d72e13a0f95eb","slug":"complete-preparations-by-march-31-for-better-drinking-water-supply-dc-held-a-meeting-hisar-news-c-21-hsr1020-829783-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बेहतर पेयजल आपूर्ति के लिए 31 मार्च तक पूरी कर लें तैयारियां, डीसी ने ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बेहतर पेयजल आपूर्ति के लिए 31 मार्च तक पूरी कर लें तैयारियां, डीसी ने ली बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में गर्मी के मौसम के दौरान पेयजल की बढ़ती मांग को देखते हुए उपायुक्त महेंद्र पाल ने अधिकारियों को 31 मार्च तक सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल, बूस्टर और जल वितरण प्रणाली की समय पर मरम्मत व रखरखाव किया जाए ताकि कहीं भी जल आपूर्ति बाधित न हो।
रविवार को कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जल आपूर्ति से संबंधित सभी संरचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण जल आपूर्ति संरक्षण तथा ट्यूबवेल और बूस्टर जैसे बुनियादी ढांचे में सुधार पर भी जोर दिया।
बैठक में जल शुल्क के लक्ष्य और वसूली की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल शुल्क की वसूली को प्रभावी बनाया जाए, ताकि जल योजनाओं के संचालन और रखरखाव के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हो सकें। साथ ही शिकायत निवारण केंद्र पर प्राप्त पेयजल संबंधी शिकायतों के समयबद्ध समाधान के भी निर्देश दिए गए।
इस दौरान जिला तकनीकी इकाई के गठन पर भी चर्चा की गई, जो योजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और तकनीकी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।अधिकारियों ने बताया कि जिले में 22 मार्च तक जल महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके तहत जल संरक्षण जागरूकता अभियान, स्वच्छता गतिविधियां, रैलियां और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए और पेयजल स्रोतों की गुणवत्ता की जांच कर नागरिकों को सुरक्षित व स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाए।
Trending Videos