{"_id":"69bc46bc98c73040a90a19a7","slug":"consumers-outraged-over-non-availability-of-cylinders-police-had-to-be-called-hisar-news-c-21-hsr1020-832360-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सिलिंडर न मिलने पर भड़के उपभोक्ता, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सिलिंडर न मिलने पर भड़के उपभोक्ता, बुलानी पड़ी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। घरेलू गैस सिलिंडरों की कमी से लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। वीरवार को काली देवी मंदिर के पास स्थित गैस एजेंसी कार्यालय पर सिलिंडर न मिलने पर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया। स्थिति संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी और बाद में सिलिंडर वितरित किए गए।
उपभोक्ताओं का कहना था कि उन्होंने सिलिंडर बुक करवा रखे हैं लेकिन गांव में नियमित सप्लाई नहीं हो रही है। ऐसे में जरूरी काम छोड़कर उन्हें शहर आना पड़ रहा है। बुकिंग के दो-तीन दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिलने से परेशानी हो रही है।
गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को समझाया कि सिलिंडर बुकिंग के आधार पर वितरित किए जा रहे हैं और दो दिन में गांव में नियमित सप्लाई फिर से शुरू कर दी जाएगी। कर्मचारियों ने भीड़ बढ़ने का कारण अधिक बुकिंग होना बताया।
विवाह समारोह के लिए 33 लोगों ने मांगे सिलिंडर
वीरवार को 33 लोगों ने विवाह समारोह के लिए सिलिंडर की मांग की। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने गैस एजेंसी संचालकों को कॉमर्शियल सिलिंडर देने के लिए कहा है। प्रशासन ने एक कार्यक्रम के लिए पांच कॉमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। एजेंसियों ने भी कंपनी से कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की मांग की है।
:::::::::::
वीरवार को कई लोगों को विवाह कार्यक्रम के लिए गैस सिलिंडर दिए गए हैं। इसके लिए गैस एजेंसियों को भी निर्देश दिए गए हैं। एक गैस एजेंसी पर कुछ समस्या आई थी। बाद में लोगों को शांत करवा दिया गया था।- आजाद ओला, एएफएसओ, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
Trending Videos