{"_id":"69c972b64448bbed010f1bf4","slug":"demand-for-doubling-of-hisar-bhiwani-railway-line-hisar-news-c-21-hsr1005-838938-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार- भिवानी रेलवे लाइन के दोहरीकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार- भिवानी रेलवे लाइन के दोहरीकरण की मांग
विज्ञापन
हिसार रेलवे जंक्शन पर खड़ी सुपरफास्ट ट्रेन।
विज्ञापन
हिसार। हिसार से भिवानी रूट पर जाने वाले यात्रियों को सिंगल रेलवे लाइन होने के कारण परेशानी हो रही है। यात्री ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए हांसी, सातरोड व बवानीखेड़ा, जीताखेड़ी रेलवे स्टेशन पर लंबा ठहराव करना पड़ रहा है। रात के समय चलने वाली ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दैनिक यात्री संघ सदस्यों ने हिसार-भिवानी रेलवे लाइन दोहरीकरण की मांग की है।
हिसार रेलवे जंक्शन से भिवानी, दादरी और रेवाड़ी रूट पर हर रोज हजारों यात्री यात्रा करते हैं। इस रूट पर हिसार से रोजाना लगभग 10 यात्री ट्रेनें चलती हैं लेकिन ट्रेनों के क्रॉसिंग और अन्य तकनीकी कारणों से यात्रा का समय दोगुना हो जाता है।
यात्री बताते हैं कि हिसार-रेवाड़ी रूट की ट्रेनों को हांसी, सातरोड, बवानीखेड़ा और जीताखेड़ी स्टेशनों पर क्रॉसिंग के लिए लंबा ठहराव करना पड़ता है। खासकर रात के समय चलने वाली ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकारी कर्मचारी भिवानी-हिसार मार्ग पर नियमित रूप से यात्रा करते हैं और छात्र जीजेयू हिसार आने-जाने के लिए इस मार्ग का उपयोग करते हैं।
यात्री रेलवे संघ संघ उठा चुका मांग :
यात्री रेलवे संघ संघ के सदस्य आकाश कुमार का कहना है कि सिंगल लाइन के कारण सुपरफास्ट ट्रेनों को निकालने के लिए अन्य यात्रियों की ट्रेनों का कई स्टेशनों पर लंबा ठहराव करवाया जाता है जिससे समय की बर्बादी होती है और यात्रियों की सुविधा प्रभावित होती है। बीकानेर मंडल से हिसार-भिवानी रेलवे लाइन के दोहरीकरण की मांग की चुकी है लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। लाइन का दोहरीकरण कार्य शीघ्र शुरू होना चाहिए ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
Trending Videos