सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Demand for government procurement of gram in Adampur Mandi, farmers submitted memorandum to the Chief Minister

Hisar News: आदमपुर मंडी में चने की सरकारी खरीद की मांग, किसानों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Demand for government procurement of gram in Adampur Mandi, farmers submitted memorandum to the Chief Minister
विज्ञापन
हिसार। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को आदमपुर के किसानों ने ब्लॉक प्रधान कुलदीप बिश्नोई सदलपुर की अध्यक्षता में प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मार्केट कमेटी के सचिव दिनेश कुमार और चेयरमैन ठाकरदत्त के माध्यम से चने की आदमपुर में सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर तत्काल शुरू करने की मांग की।
Trending Videos


जिला प्रधान सतीश बैनीवाल ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि किसान आज दोहरी मार झेल रहा है। सरकार ने बायोमेट्रिक सत्यापन के 72 घंटों के भीतर गेहूं का भुगतान किसानों के खातों में करने का दावा किया था लेकिन हकीकत यह है कि किसान अपने हक के पैसे के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि वर्तमान में खुले बाजार में चना मात्र 4800 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल में बिक रहा है जबकि सरकार ने 5875 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी निर्धारित किया हुआ है। इससे किसानों को प्रति क्विंटल 800 से 1000 रुपये का नुकसान हो रहा है। राज्य कमेटी सदस्य और हिसार ब्लॉक-2 सचिव अनिल गोरछी ने आगामी रणनीति की घोषणा करते हुए कहा कि 28 अप्रैल को हिसार जिले के किसान हिसार अनाज मंडी में एकत्रित होंगे।

वहां मार्केट सचिव भरत शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर चने की सुचारू खरीद शुरू करने का अल्टीमेटम देंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल प्रधान नवीन बैनीवाल, उपप्रधान सोनू मंडेरना, सचिव अजीत, गौरव तेलनवाली, ख्मनोज नेहरा कुतियावली सहित कई किसान नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed