सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Man hangs himself to death, woman accused of forcing him to commit suicide

Hisar News: व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान, महिला पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Man hangs himself to death, woman accused of forcing him to commit suicide
विज्ञापन
हिसार। ऋषि नगर में एक व्यक्ति ने रविवार रात को फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने एक महिला सहित अन्य पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। सिटी थाना से जांच अधिकारी कांता देवी ने बताया कि इस मामले में एक महिला सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos


पुलिस को दी शिकायत में ऋषि नगर निवासी नंद किशोर ने बताया कि उसकी खंजाचियान बाजार में पनवाड़ी की दुकान है। उसका बेटा अमित गाड़ी चलाता था। वर्ष 2016 में उसके बेटे की शादी बरवाला की रहने वाली डिंपल के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों का एक बेटा हुआ लेकिन घरेलू कलह के कारण डिंपल अपने मायके रहने लगी और उसने अदालत में खर्चे के लिए केस भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिंपल के जाने के बाद अमित न्योली कलां निवासी रेखा के साथ एक अलग किराये के मकान में सहमति संबंध में रहने लगा। करीब 10-15 दिन रेखा अमित को छोड़कर जींद निवासी बिजेंद्र के साथ रहने लगी। इसके बाद से रेखा, बिजेंद्र और अन्य की तरफ से उसके बेटे को संबंध तोड़ने व जान से मारने धमकियां मिल रही थीं।

इस वजह से अमित परेशान रहने लगा था। रविवार रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह 6 बजे जब उसका दरवाजा खटखटाया तो उसने नहीं खोला। इस पर उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो वह पंखे पर फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed