{"_id":"69f04a3cc6279876b2088e03","slug":"scorching-heat-during-day-in-haryana-winds-expected-to-blow-at-40-50-km-h-over-next-three-days-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में दिन में भीषण गर्मी: अगले तीन दिन 40-50 KM\/h की रफ्तार से हवा चलने के आसार, बूंदाबांदी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में दिन में भीषण गर्मी: अगले तीन दिन 40-50 KM/h की रफ्तार से हवा चलने के आसार, बूंदाबांदी की संभावना
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा के रोहतक में अधिकतम तापमान 44.2, महेंद्रगढ़ में 43.5, हिसार में 43.4,जींद में 43.1 और गुरुग्राम में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया।
हरियाणा का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को दिन भर गर्मी का विकराल रूप देखने को मिला। दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादल छाए। देर शाम भिवानी, हिसार, रेवाड़ी, चरखी-दादरी व महेंद्रगढ़ सहित कई जिलों में तेज धूल भरी हवा चली। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। प्रदेश में अधिकतम तापमान फरीदाबाद में सबसे अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Trending Videos
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 28, 29 और 30 अप्रैल को 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। आंधी-बारिश के प्रभाव से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी- दादरी, महेंद्रगढ़ में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक में अधिकतम तापमान 44.2, महेंद्रगढ़ में 43.5, हिसार में 43.4,जींद में 43.1 और गुरुग्राम में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। शाम सात बजे के बाद मौसम में एकाएक बदलाव आया। आसमान में धूल भरे गुबार उठने लगे। चरखी दादरी, फतेहाबाद और सिरसा में भी धूल भरी हवा चली।

कमेंट
कमेंट X