फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Discipline alongside technical proficiency is essential in the health sector: Prof. Narsi Ram Bishnoi

स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीकी दक्षता के साथ अनुशासन भी जरूरी : प्रो. नरसी राम बिश्नोई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Discipline alongside technical proficiency is essential in the health sector: Prof. Narsi Ram Bishnoi
हिसार। लुवास में आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम कार्यक्रम के शुभारंभ पर दीप प्रज्वलित करते हुए आयोज

विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के अलाइड हेल्थ साइंसेज विभाग की ओर से बैच-2026 के नवदाखिल बीएमआरआईटी विद्यार्थियों के लिए सोमवार को दो दिवसीय अकादमिक इंडक्शन कार्यक्रम शुरू किया गया। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीकी दक्षता के साथ अनुशासन, समर्पण और निरंतर सीखने की भावना विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, शैक्षणिक व्यवस्था, प्रयोगशाला प्रशिक्षण और विभागीय गतिविधियों से परिचित करवाना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय इनडोर संस्थागत केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति ने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक जीवन की शुरुआत पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के साथ ज्ञान और कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि प्रो. योगेश चाबा ने कहा कि शैक्षणिक जीवन में अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक दृष्टिकोण सफलता की आधारशिला हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रताप मलिक ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक सुविधाओं की दी जानकारी
कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक स्वास्थ्य विज्ञान विभाग के चेयरपर्सन प्रो. ओपी सांगवान ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को विभाग की शैक्षणिक प्राथमिकताओं, कार्यप्रणाली और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। विभाग की प्रभारी डॉ. अंजू गुप्ता ने बीएमआरआईटी पाठ्यक्रम की रूपरेखा, शैक्षणिक गतिविधियों और प्रशिक्षण व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ शिक्षक एवं संकाय सदस्य डॉ. राजेश ठाकुर, डॉ. संतोष कौशिक, डॉ. अनिल खटक, डॉ. मनजीत सिंह जादौन, डॉ. विकास काजला, डॉ. रोहित बंसल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed