सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Due to the effect of western disturbance, night temperature increased in Haryana

Haryana Weather: पश्विम विक्षोभ के असर के चलते रात का तापमान बढ़ा, 10 से 12 किलोमीटर की गति से चलीं हवाएं

माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 19 Feb 2026 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार

फरवरी माह में तापमान लगातार बढ़ रहा था, जो कि 25 से 28 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया था। अब तापमान में गिरावट आएगी। इस समय हल्की सिंचाई की जरूरत थी। यह बारिश गेहूं के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। करीब एक सप्ताह तक इसका असर बना रहेगा।

Due to the effect of western disturbance, night temperature increased in Haryana
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। भिवानी जिले के ढिगावा मंडी क्षेत्र में ओले भी गिरे हैं। बारिश के कारण विशेषकर दिन के तापमान में गिरावट 3 से 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की रात 12 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलीं। हांसी में एक आवास पर बिजली गिरने से मकान में दरारें आ गईं है।

Trending Videos


चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि प्रदेश में 17 फरवरी रात्रि व 18 फरवरी को हवाएं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी और बारिश हुई है। बुधवार की रात भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में 19 से 23 फरवरी के दौरान खुश्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हांसी में एक मकान पर बिजली गिरी
हांसी। हांसी में बुधवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। हांसी के वार्ड नंबर 4 मोहल्ला रामपुरा में एक मकान पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से मकान में दरारें आ गईं। इसके अलावा इनवर्टर सहित बिजली के उपकरण फूंक गए। तेज गरज चमक के साथ बिजली गिरने से रसोई में काम कर रही महिला बेसुध हो कर गिर गई।

हिसार जिले में इस समय हुई हल्की बारिश से गेहूं, सरसों, चने, जौ की फसल के लिए फायदेमंद है। इस समय सरसों की फसल पकाई पर है। अगर तेज बारिश आई या ओले गिरे तो सरसों की फसल को नुकसान होगा। जिले में 2.25 लाख एकड़ में सरसों तथा 5.60 लाख एकड़ में गेहूं की फसल है। अभी नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। -डॉ. राजबीर सिंह , उप निदेशक, कृषि विभाग, हिसार।

फरवरी माह में तापमान लगातार बढ़ रहा था, जो कि 25 से 28 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया था। अब तापमान में गिरावट आएगी। इस समय हल्की सिंचाई की जरूरत थी। यह बारिश गेहूं के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। करीब एक सप्ताह तक इसका असर बना रहेगा। इस बारिश से गेहूं की बाली में दाना बन रहा है। ऐसे में बारिश होने पर बहुत फायदा होता है। उत्पादन में 5 से 6 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। -डॉ. ओपी बिश्नोई, वरिष्ठ गेहूं वैज्ञानिक, एचएयू, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed