Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Voting for the non-employee union elections at Lala Lajpat Rai University of Veterinary and Animal Sciences, Hisar
{"_id":"6996b0cfca2de2ec8d01c038","slug":"video-voting-for-the-non-employee-union-elections-at-lala-lajpat-rai-university-of-veterinary-and-animal-sciences-hisar-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार की लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में गैर कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार की लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में गैर कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए मतदान
लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) में गैर शिक्षण कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए लुवास परिसर में मतदान शुरु हुआ। बुधवार को हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र (एचपीवीके) उचानी (करनाल) और महेंद्रगढ़ में बैलेट पेपर से मतदान किया गया।
हिसार के वेटरनरी ऑडिटोरियम में वीरवार सुबह 9 बजे से शाम 3:30 बजे तक मतदान के लिए कुल 268 में से शेष 254 मतदाता पंजीकृत हैं। अब बहल (भिवानी), सिरसा, रोहतक केंद्रों के कर्मचारियों को भी मतदान के लिए हिसार आना होगा। हिसार में वीरवार शाम 4 बजे से मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके लिए एक गुट को शेर और दूसरे गुट को छाता चुनाव चिह्न मिला है। यह प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी रामचंद्र और चुनाव अधिकारी राममनोहर की देखरेख में पूरी की जा रही है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप सैनी और तरुण तनेजा की दावेदारी है।
वरिष्ठ उपप्रधान के लिए सतीश कुमार व सोमवीर शर्मा, उपप्रधान के लिए विक्रम जाखड़ व अनिल भ्याण जेवरा, महासचिव के लिए प्रदीप लांबा व अरविंद्र, सचिव पद के लिए सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिसाय प्रत्याशी हैं। सहसचिव के लिए संजय कुमार व कर्मवीर सिंह, प्रचार सचिव के लिए सुनील गोयत व प्रभु, कोषाध्यक्ष के लिए मुकेश सैनी व बलराज बूरा, ऑडिटर के लिए नवनीत बल्हारा व रवि नारवारा आमने-सामने हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।