{"_id":"69f4f052a86d33806a098b17","slug":"efforts-to-establish-a-second-court-in-narnaund-are-in-full-swing-hisar-news-c-21-hsr1020-861684-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रतीक्षा के साये से बाहर आएगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रतीक्षा के साये से बाहर आएगा न्याय
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 01 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
अस्थायी कोर्ट परिसर नारनौंद।
विज्ञापन
नारनौंद। न्यायिक व्यवस्था की मजबूती के लिए क्षेत्र में दूसरी अदालत स्थापित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। हिसार की जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक ने वीरवार को अस्थायी कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नई अदालत शुरू होने से मामलों के निस्तारण में तेजी आने और आमजन को समय पर न्याय मिलने की उम्मीद है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील परिसर की ऊपरी मंजिल का अवलोकन किया। यहां नई अदालत स्थापित की जानी है। निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। उनके साथ एसडीजेएम पीयूष गखड़, एसडीएम विकास यादव और डीएसपी देवेंद्र नैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने अस्थायी शेड में बिजली कनेक्शन समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। इस दौरान एडवोकेट कृष्ण काजल, जितेंद्र खर्ब, संदीप लोहान, नरेश श्योराण आदि मौजूद रहे।
15 दिन में तैयारियां पूरी करने के निर्देश :
नई अदालत के लिए न्यायाधीश अभिषेक वर्मा की नियुक्ति कर दी गई है। उनके एक-दो दिन में कार्यभार संभालने की संभावना है। नई कोर्ट के लिए भवन और अन्य व्यवस्थाएं पूरी होने तक अदालत की कार्यवाही अस्थायी रूप से एसडीएम कोर्ट से संचालित की जाएगी। अधिकारियों को 10 से 15 दिन में सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
एक ही अदालत होने के कारण करीब 5,000 मामले लंबित :
क्षेत्र में लंबे समय से दूसरी अदालत की मांग उठती रही है। क्षेत्र में एक ही अदालत होने के कारण करीब 5,000 मामले लंबित हैं। इस कारण वादियों को एक से डेढ़ वर्ष तक की तारीखें मिल रही हैं। बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट ज्ञानप्रकाश लोहान ने कहा कि दूसरी अदालत की स्थापना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी और लोगों को राहत मिलेगी।
Trending Videos